Haryana
Trending

ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत एंटी नारकोटिक सेल की कार्रवाई।।

ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत एंटी नारकोटिक सेल की कार्रवाई।।

हिसार-(अमित कुमार ):- हिसार पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने न्यू राजीव नगर क्षेत्र से एक महिला आरोपी को 42 ग्राम 930 मिलीग्राम हेरोइन/चिट्टा सहित गिरफ्तार करके जेल में बन्द करवाने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार महिला आरोपी की पहचान शीला देवी पत्नी संजय निवासी मकान नंबर 205, वार्ड नंबर 8, गली नंबर 9, न्यू राजीव नगर, हिसार के रूप में हुई है। एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि एएसआई शिव चरण अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त एवं नशा तस्करी की रोकथाम के संबंध में मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम को आरोपी महिला के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए महिला पुलिस कर्मचारी की सहायता से आरोपी महिला को काबू किया। नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी महिला के कब्जे से 42 ग्राम 930 मिलीग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ। बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी महिला के खिलाफ थाना एचटीएम, हिसार में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक हिसार ने कहा कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ हिसार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत नशा तस्करों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button