Haryana
Trending

“ऑपरेशन ट्रैक डाउन” : अपराधियों की कमर पर पुलिस का प्रहार ll

“ऑपरेशन ट्रैक डाउन” : अपराधियों की कमर पर पुलिस का प्रहार ll

हिसार-(अमित कुमार):-अपराधियों के खिलाफ हिसार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन ट्रैक डाउन” के तहत 01 अगस्त से 15 अगस्त 2026 तक जिलेभर में व्यापक एवं निर्णायक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के निर्देशन में महज 15 दिनों में 228 मामलों में 301 आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून के शिकंजे में लाया गया है। एसपी हिसार ने कहा कि “ऑपरेशन ट्रैक डाउन का उद्देश्य केवल अपराधियों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि जिले में सक्रिय अपराधियों, वांछित आरोपियों और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके पूरे नेटवर्क पर प्रभावी प्रहार करना है।”
हत्या से लेकर रॉबरी और किडनैपिंग तक—गंभीर अपराधों में बड़ी कार्रवाई अभियान के दौरान गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित आरोपियों के खिलाफ विशेष कार्रवाई की गई— • आर्म्स एक्ट के 18 मामलों में 24 आरोपी गिरफ्तार।
• हत्या के प्रयास के 6 मामलों में 9 आरोपी गिरफ्तार।
• हत्या के 7 मामलों में 10 आरोपी गिरफ्तार।
• रॉबरी के 1 मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार।
• स्नैचिंग के 3 मामलों में 3 आरोपी गिरफ्तार।
• किडनैपिंग के 3 मामलों में 3 आरोपी गिरफ्तार।
• अन्य 190 मामलों में 249 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, अपराधियों की लगातार निगरानी हिसार पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ उनकी गतिविधियों पर निगरानी भी तेज की है। अभियान के दौरान 22 आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई, जबकि 43 आरोपियों के घर जाकर पुलिस टीमों द्वारा चैकिंग एवं सत्यापन किया गया। इन आरोपियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। अवैध हथियार रखने वालों पर कड़ा प्रहार ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने 9 देशी अवैध कट्टे/पिस्तौल, 21 जिंदा कारतूस और 1 गन बरामद की। इसके अलावा 1 गंडासा, 1 चाकू और 1 कुल्हाड़ी भी बरामद की गई। नशा तस्करी की कमर तोड़ने के साथ अवैध संपत्ति पर भी कार्रवाई नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 147 ग्राम हेरोइन/चिट्टा, 125 ग्राम गांजा और 3,000 रुपये ड्रग मनी बरामद की। इसी दौरान 5 दोपहिया और 2 चारपहिया वाहनों को भी कब्जे में लिया गया।इसी अभियान के दौरान एनडीपीएस एक्ट के मामलो में संलिप्त तीन आरोपियों की कुल ₹10,399,412 (एक करोड़ तीन लाख निन्यानवे हजार चार सौ बारह रुपये।) की अवैध संपत्ति फ्रीज करवाने की कार्रवाई की गई। नशे के कारोबार से अर्जित संपत्ति पर की गई यह कार्रवाई नशा तस्करों के आर्थिक नेटवर्क पर सीधा प्रहार है।अपराधी कहीं भी छिपा हो, हिसार पुलिस उसे ट्रैक करेगी” : एसपी सिद्धान्त जैन*
पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने कहा कि हिसार पुलिस का लक्ष्य स्पष्ट है—अपराधी को पकड़ना, उसके नेटवर्क को तोड़ना और दोबारा अपराध करने की उसकी क्षमता को समाप्त करना। उन्होंने कहा, “अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो, कानून की नजर से बच नहीं सकता। हिसार पुलिस अपराधियों को ट्रैक करेगी, उन्हें गिरफ्तार करेगी और उनके आपराधिक नेटवर्क तथा अवैध कमाई पर भी प्रभावी प्रहार करेगी।”
एसपी ने सभी थाना प्रभारियों एवं अपराध शाखाओं को निर्देश दिए हैं कि वांछित अपराधियों, बेल-जंपर, पीओ तथा सक्रिय अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जाए। जेल से बाहर आए ऐसे अपराधियों की गतिविधियों पर भी विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। हिसार पुलिस का संदेश “अपराध करेंगे तो ट्रैक होंगे, कानून से भागेंगे तो पकड़े जाएंगे।” ऑपरेशन ट्रैक डाउन जारी है। हिसार पुलिस की नजर अपराधियों पर है—गिरफ्तारी से लेकर अवैध हथियार, नशा और अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई तक, अपराध के हर रास्ते पर पुलिस का शिकंजा लगातार कस रहा है। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button