किशोरी हत्या मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार, आज अदालत में किया जाएगा पेश ll
किशोरी हत्या मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार, आज अदालत में किया जाएगा पेश ll

हिसार-(अमित कुमार):-थाना आदमपुर क्षेत्र में करीब 14 वर्षीय किशोरी की हत्या कर शव नहर में फेंकने के मामले में हिसार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए किशोरी के दादा धर्मपाल तथा पिता विनोद को गिरफ्तार किया है।
थाना आदमपुर प्रभारी उप नि. हरीश कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने किशोरी की हत्या कर उसके शव को नहर में फेंक दिया था। पुलिस ने शव को नहर से बरामद कर लिया था। पुलिस द्वारा गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आज अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी, ताकि मामले में गहनता से पूछताछ कर हत्या से जुड़े अन्य तथ्यों एवं साक्ष्यों का पता लगाया जा सके। हिसार पुलिस द्वारा मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच की जा रही है।@newstodayhry #newstodayhry




