PUNJAB
Trending

डबवाली पुलिस का नशा नेटवर्क पर प्रहार।।

डबवाली पुलिस का नशा नेटवर्क पर प्रहार।।

डबवाली-(पंकज गोदारा):- पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर आईपीएस के कुशल निर्देशन में नशे के कारोबार के खिलाफ डबवाली पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है । नशा तस्करी के नेटवर्क पर कड़ा प्रहार करते हुए बीते दिवस पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देते हुए तीन नशा तस्करों को काबू किया है । पुलिस टीमों ने आरोपियों के कब्जे से 13.110 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता उप निरीक्षक आनन्द कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सीआईए स्टाफ डबवाली प्रभारी उप निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार के नेतृत्व में उनकी टीम ने गश्त पड़ताल के दौरान गांव जंडवाला बिश्नोईयां से एक व्यक्ति को काबू किया गया । कोई नशीला पदार्थ होने के संदेह पर उनकी नियामनुसार तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 06 ग्राम 830 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । जिस संबंध में बरामद हेरोइन को कब्जा पुलिस में लेकर काबू किए गए आरोपी सोनू के खिलाफ थाना सदर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई है। इसी क्रम में प्रबंधक थाना औढ़ा उप निरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गश्त पड़ताल अपराध व नशीले पदार्थों की रोकथाम अभियान के दौरान गांव जंडवाला जाटान से संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को काबू किया गया । जो काबू किए गए शख्स की नियमानुसार तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 06.180 ग्राम हेरोइन बरामद हुई । जो बरामद हेरोइन को कब्जे में लेकर काबू किए गए आरोपी तरसेम सिंह के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई है । एक अन्य कार्रवाई में चौकी चौटाला प्रभारी पीएसआई सतपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव सकता खेड़ा में दबिश देते हुए एक व्यक्ति को काबू किया । जो कोई नशीला पदार्थ होने के संदेह पर उसकी नियमानुसार तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 20 प्रतिबंधित नशीली गोलियां बुप्रेनोरफिन व 74 नशे में दुरूपयोग की जाने वाली संतरी रंग की गोलियां बरामद हुई । बरामद गोलियों को कब्जा पुलिस में लेकर काबू किए गए आरोपी लखविन्दर सिंह के खिलाफ थाना सदर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई है। उक्त मामलों में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि इस नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटाकर उन्हें भी कानून के शिकंजे में लेकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके । आरोपियों को आज माननीय अदालत में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। नशे के खिलाफ डबवाली पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। नशा तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। नशे की सप्लाई चेन को तोड़ने के साथ-साथ नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यदि किसी व्यक्ति को नशा तस्करी या नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री से संबंधित कोई भी जानकारी हो तो तुरंत केन्द्र सरकार द्वारा जारी मानस पोर्टल, हेल्पलाइन न.1933, डबवाली पुलिस के मो. न. 9138999748 अथवा नजदीकी थाना या चौकी में सूचित करें । सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button