Haryana
Trending

साइबर ठगी से बचाव को लेकर छात्रों को किया जागरूक।।

साइबर ठगी से बचाव को लेकर छात्रों को किया जागरूक।।

हिसार-(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के आदेशानुसार जिला हिसार पुलिस द्वारा आमजन, विद्यार्थियों एवं शिक्षण संस्थानों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत Chhaju Ram College of Education, Hisar में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ASI नरेश कुमार ने कॉलेज के अध्यापकगण एवं छात्र-छात्राओं को वर्तमान समय में सामने आ रहे विभिन्न साइबर अपराधों और उनसे बचाव के व्यावहारिक उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

Digital Arrest से लेकर Online Job Fraud तक-ठगी के नए तरीकों से किया जागरूक

कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं अध्यापकों को Digital Arrest Scam के बारे में बताते हुए समझाया गया कि साइबर ठग पुलिस, CBI, ED अथवा अन्य सरकारी अधिकारी बनकर फोन या वीडियो कॉल के माध्यम से डराने-धमकाने का प्रयास कर सकते हैं। ऐसे किसी भी कॉल पर घबराकर पैसे ट्रांसफर न करें और न ही अपनी गोपनीय जानकारी साझा करें। इसके साथ ही Matrimonial Website Scam, Fake APK File, Online Job Fraud और Cyber Slavery जैसे साइबर अपराधों के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि अनजान स्रोत से प्राप्त APK फाइल डाउनलोड अथवा इंस्टॉल न करें और मोबाइल में किसी ऐप को अनावश्यक Permission देने से बचें। ऑनलाइन नौकरी एवं पार्ट-टाइम काम के नाम पर Registration Fee, Security Amount अथवा अन्य शुल्क मांगने वाले फर्जी ऑफर से सावधान रहने की हिदायत दी गई।

Bank Account, UPI और OTP की सुरक्षा पर विशेष जोर

विद्यार्थियों एवं अध्यापकों को बैंक खाता, ATM/डेबिट कार्ड, UPI, OTP, PIN, पासवर्ड और अन्य बैंकिंग जानकारी की सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया। उन्हें स्पष्ट रूप से बताया गया कि OTP, UPI PIN, ATM PIN या बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें और अपना बैंक खाता किसी अन्य व्यक्ति के उपयोग के लिए उपलब्ध न करवाएं।

मोबाइल और सोशल मीडिया की सुरक्षा भी जरूरी

कार्यक्रम में Mobile Phone Privacy, Gmail Privacy, Fake Social Media Account और Public Wi-Fi Safety के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को मजबूत पासकोड, स्क्रीन लॉक, Two-Factor Authentication, नियमित Software Updates और सुरक्षित App Permissions का उपयोग करने की सलाह दी गई। सार्वजनिक अथवा अनजान Wi-Fi नेटवर्क का इस्तेमाल करते समय बैंकिंग, OTP या अन्य संवेदनशील कार्य न करने की हिदायत दी गई। सोशल मीडिया पर निजी जानकारी सोच-समझकर साझा करने तथा फर्जी Instagram/Facebook अकाउंट की स्थिति में उचित शिकायत माध्यम से रिपोर्ट करने की जानकारी भी दी गई।

मोबाइल गुम होने पर CEIR और SIM सुरक्षा के बारे में दी जानकारी

मोबाइल फोन गुम या चोरी होने की स्थिति में तत्काल आवश्यक कदम उठाने, SIM को बंद करवाने तथा CEIR Portal के माध्यम से IMEI को ब्लॉक एवं ट्रेस करवाने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया। इसके साथ ही TAFCOP Portal के माध्यम से अपने नाम पर जारी मोबाइल कनेक्शनों की जानकारी जांचने तथा किसी अनजान SIM/कनेक्शन की जानकारी मिलने पर आवश्यक कार्रवाई करने के बारे में भी जागरूक किया गया। बच्चों से संबंधित ऑनलाइन यौन शोषण अथवा अवैध सामग्री जैसी गतिविधियों की जानकारी होने पर CyberTip Report के माध्यम से रिपोर्ट करने के बारे में भी जानकारी दी गई। *एसपी हिसार की आमजन से अपील—सतर्कता से ही साइबर अपराध पर लगाम एसपी हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने कहा कि साइबर अपराधी लगातार ठगी के नए तरीके अपना रहे हैं। ऐसे में साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूक और सतर्क रहना बेहद जरूरी है। जिला पुलिस द्वारा शिक्षण संस्थानों में विशेष साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, OTP/PIN/Password अथवा बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें और सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करते समय सावधानी बरतें। यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार होता है तो बिना देरी किए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करे और उपलब्ध आधिकारिक साइबर शिकायत माध्यम के जरिए शिकायत दर्ज करवाए। समय पर की गई शिकायत से ठगी की रकम को रोकने की कार्रवाई में मदद मिल सकती है।। #Newstodayhry @Newstoayhry

Related Articles

Back to top button