#haryanagorvment
Trending

जीनियस स्कूल रानियां और आरोही मॉडल स्कूल मोहम्मदपुरिया के नाम रही बाजी

जीनियस स्कूल रानियां और आरोही मॉडल स्कूल मोहम्मदपुरिया के नाम रही बाजी

रानिया :- (अमन बंसल ) सवेरा न्यूज अमन बाँसल मंगलवार को सुभस भारत विकास परिषद, शाखा रानियां द्वारा आयोजित “भारत को जानो प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता ” एवं “गुरु वंदन छात्र अभिनंदन ” कार्यक्रम का आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम रानियां के दा जीनियस स्कूल मे आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक व गौ सेवा आयोग हरियाणा के चेयरमैन श्री रामचंद्र कंबोज जी ने दीप जोत प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भारत को जानो प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता को दो वर्गों कनिष्ठ वर्ग एवं वरिष्ठ वर्ग में आयोजित किया गया । कनिष्ठ वर्ग में दा जीनियस स्कूल रानियां की टीम अनुरीत कौर एवं मान्या नैन ने प्रथम स्थान तथा गुरु नानक इंटरनेशनल अकैडमी, अभोली की टीम अंकिता तथा यशवीन ने द्वितीय स्थान एवं सेठ रामजी दास डीएवी पब्लिक स्कूल, रानियां की टीम गार्गी एवं रघुवीर सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ‌ वरिष्ठ वर्ग में आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोहम्मद पुरिया की टीम पायल एवं रेनू ने प्रथम स्थान तथा दा जीनियस स्कूल, रानियां की टीम मनमीत कौर एवं अवरीत कौर ने द्वितीय स्थान एवं एस डी एम स्कूल, चक्का की टीम दीपिका एवं याशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भारत को जानो प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता पूरे भारतवर्ष में आयोजित की जाती है, जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत की संस्कृति, इतिहास, राजनीति तथा कला से अवगत कराना है। इस कार्यक्रम में रानियां एवं आसपास के गांवों के स्कूलों के विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की। यह जानकारी भारत विकास परिषद शाखा, रानियां के सचिव हरिओम शर्मा ने दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गौ सेवा आयोग के चेयरमैन श्री रामचंद्र कंबोज जी ने विजयी टीमों को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कर हार्दिक बधाई एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है तथा विद्यार्थी भारतीय परंपरा को गहराई से जानने में सक्षम होते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता दीपक शर्मा जी, प्रांतीय उपाध्यक्ष ने की तथा कार्यक्रम के पर्यवेक्षक के रूप में नरेंद्र सपरा जी, पूर्व शाखा अध्यक्ष ऐलनाबाद ने की। इसी कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के श्रेष्ठ अध्यापकों एवं होनहार विद्यार्थियों को भी भारत विकास परिषद शाखा रानियां द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शाखा रानियां के संरक्षक सुरेश सिंगला, शाखा अध्यक्ष आशानंद कालड़, शाखा सचिव श्री हरि ओम शर्मा, कोषाध्यक्ष डॉक्टर मदन वर्मा, महिला सहभागिता वीरपाल कौर, कपिल कालड़ा, कर्म सिंह, प्रदीप गाबा, कृष्ण आंतिल , जीनियस स्कूल के चेयरमैन अमर सिंह जोसन, विद्यालय के प्रिंसिपल रघुवीर सिंह एवं विभिन्न विद्यालयों से अध्यापक गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button