दुकान में चोरी करने वाले दूसरा आरोपी सिरसा पुलिस के हत्थे चढ़ा II
दुकान में चोरी करने वाले दूसरा आरोपी सिरसा पुलिस के हत्थे चढ़ा II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- दुकान में चोरी करने वाले दूसरा आरोपी सिरसा पुलिस के हत्थे चढ़े थाना शहर सिरसा की बड़ी सफलता सफलता, चोरी की वारदात का खुलासा, फ्रिज कम्प्रेसर और पंखों की चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश जिला पुलिस सिरसा द्वारा संपत्ति विरुद्ध अपराधों के आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान आरोपी दिनेश कुमार को गिरफ्तार किया है। प्रबंधक अफसर थाना शहर सिरसा उप निरीक्षक चरणजीत सिंह ने बताया कि दिनांक 26.06.2025 को श्री पूरन शर्मा पुत्र श्री बाबू लाल शर्मा निवासी गऊशाला मोहल्ला, वार्ड नंबर 16, सिरसा, हरियाणा द्वारा थाना शहर सिरसा में शिकायत दी गई कि वे खजांची वाली गली, भादरा बाजार, सिरसा में “पूरन ट्रांसपोर्ट” नामक दुकान चलाते हैं, जहां से एक अज्ञात चोर दो गत्ते बॉक्स चोरी कर ले गया। जिनमें एक में फ्रिज का कम्प्रेसर व दूसरे में छत के पंखे रखे थे। शिकायत पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए थाना शहर सिरसा पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान गुप्त सूचना वह साक्षयों के आधार परआरोपी दिनेश कुमार उर्फ सोनू पुत्र राजबीर सिंह, निवासी गली नंबर 1, प्रमार्थ कॉलोनी, बेगू रोड, सिरसा को चोरीशुदा सामान सहित काबू किया गया।आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा फ्रिज कम्प्रेसर (WHIRLPOOL कंपनी), छत वाले 4 पंखे (ORIENT कंपनी) और एक नीली रंग की ई-रिक्शा (HR57A4567) बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध कबूल किया आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार कर माननीय अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।। #newstodayhry @newstodayhry



