Haryana
Trending
मोबाइल व नगदी चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो सगे भाई काबू चोरीशुदा सामान बरामद व भेजा जेल I I
मोबाइल व नगदी चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो सगे भाई काबू चोरीशुदा सामान बरामद व भेजा जेल I I

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिविल थाना पुलिस ने एक बड़ा खुलासा करते हुए मोबाइल फोन व नगदी चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कश्मीर सिंह और दीपक पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी पंडितों वाली ढाणी चतरगढ़ पट्टी सिरसा के रूप में हुई है। पीड़ित महिला विमला देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती 23 जून 2025 की रात्रि को अज्ञात युवकों ने उसके घर में घुसकर मोबाइल फोन और 5 हजार रुपये चोरी करके ले गए हैं। नि0 राधेश्याम प्रबन्धक थाना सिविल लाईन सिरसा ने बतलाया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को नेजा डेला रोड सिरसा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मोबाइल फोन और चोरीशुदा नगदी बरामद कर ली है। पुलिस अब आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया है।। #newstodayhry @newstodayhry



