Uncategorized
Trending

बेसहारा गौमाता अस्पताल में गांव झुटीखेड़ा के ग्रामीणों ने नगद राशि व 9 क्विंटल गेंहू दान में दी ।।

बेसहारा गौमाता अस्पताल में गांव झुटीखेड़ा के ग्रामीणों ने नगद राशि व 9 क्विंटल गेंहू दान में दी ।।

ओढ़ां – ( गुरनैब दंदीवाल ):- गांव झुटीखेड़ा द्वारा गांववासियों ने आपसी सहयोग और चंदे से 34 हजार 300 रुपये की नगद राशि व 9 क्विंटल गेंहू एकत्र करके बेसहारा गौमाता अस्पताल रोहिड़ावाली को दान में दी है। जानकारी देतें हुए अस्पताल के इंचार्ज सुभाष खण्डेलवाल ने बताया कि गांववासियों द्वारा आपसी सहयोग और चंदे से राशि एकत्र करके अस्पताल या गौशाला को दान करना एक अत्यंत सराहनीय और परोपकारी कार्य है। इस अवसर गौमाता अस्पताल में गांव झुटीखेड़ा के राजेश छपोला (तारा), मुकेश छपोला, इंद्रसेन छपोला, लालचंद फोटोग्राफर, विनोद कुमार, डॉ अमनदीप सहारण, बलवीर सहारण व बलवंत पंडित उपस्थित थे। गौमाता अस्पताल के प्रधान अजय सिंह श्योराण ने कहा कि यह कार्य ग्रामीणों की एकजुटता, सामाजिक जिम्मेदारी और जनसेवा की भावना का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। कई गांवों में लोग अक्सर सामूहिक रूप से धन एकत्र करके गौशाला विकास योजना या गायों के चारे और आश्रय के लिए दान देते हैं। इस दान राशि से बेसहारा गौमाता अस्पताल की चिकित्सा सुविधाओं में विस्तार होगा। इस अवसर पर कृष्ण डुडी, विनोद गोदारा, सुरजीत बेनीवाल, हरिराम ठाकुर, सुभाष कुमार, धर्मपाल सहित अनेक गौभक्त उपस्थित रहे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button