Haryana
Trending

लड़ाई-झगड़े के मामले में थाना शहर पुलिस की कार्रवाई ll

लड़ाई-झगड़े के मामले में थाना शहर पुलिस की कार्रवाई ll

हिसार-(अमित कुमार ):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शहर पुलिस ने लड़ाई-झगड़े के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। थाना शहर में गांव मुकलान निवासी उदयवीर पुत्र फूल सिंह की शिकायत पर दिनांक 04.08.2026 की रात को ड्यूटी के दौरान आरोपी अमन उर्फ गामिया व एक अन्य युवक ने उसके साथ मारपीट की तथा चाकू से हमला किया, जिसमें वह घायल हो गया पर थाना शहर हिसार में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की जांच ASI कांता रानी द्वारा की गई। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज व अन्य साक्ष्यों को कब्जे में लेकर जांच आगे बढ़ाई। पुलिस टीम ने मामले में नामजद आरोपी अमन उर्फ गामिया पुत्र फुलेल सिंह, निवासी मकान नंबर 1297-A, वाल्मीकि मोहल्ला हिसार, हाल CAV स्कूल के पास, रिहायशी क्वार्टर लोहा मंडी हिसार को दिनांक 10.08.2026 को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया। बरामद चाकू का कब्जा पुलिस में लेकर नियमानुसार कार्रवाई की गई तथा आरोपी न्यायालय में पेश कर आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने, मारपीट एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ हिसार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button