Haryana
Trending

महिलाओं एवं नाबालिगों के विरुद्ध अपराधों पर हिसार पुलिस की सख्ती ll

महिलाओं एवं नाबालिगों के विरुद्ध अपराधों पर हिसार पुलिस की सख्ती ll

हिसार-(अमित कुमार ):-महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों को लेकर हिसार पुलिस पूरी तरह गंभीर है। पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के निर्देशन में ऐसे मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है। इसी कड़ी में थाना अग्रोहा पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो अधिनियम के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
थाना अग्रोहा प्रभारी निरीक्षक ईश्वर सिंह ने बताया कि पहले मामले में पीड़िता निवासी फतेहाबाद की शिकायत पर नामजद आरोपी नितिन पुत्र राजेन्द्र, निवासी वार्ड नंबर 1 बरवाला के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान सहायक उप निरीक्षक नीलम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नितिन को गिरफ्तार कर लिया।
इसी प्रकार दूसरे मामले में पीड़िता की मां निवासी हिसार की शिकायत पर उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में नामजद आरोपी के खिलाफ थाना अग्रोहा में मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान एएसआई सुनीता ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी शुभम पुत्र संजय, निवासी मुकलान मोहल्ला, कनोह पुनिया, हिसार को गिरफ्तार कर लिया।
दोनों मामलों में पुलिस द्वारा आरोपियों से नियमानुसार पूछताछ की जा रही है तथा दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।
एसपी सिद्धान्त जैन ने कहा कि महिलाओं एवं नाबालिगों के विरुद्ध अपराधों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में हिसार पुलिस द्वारा संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button