Haryana
Trending

हरियाणा स्टेट योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता 15-16 अगस्त को ll

हरियाणा स्टेट योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता 15-16 अगस्त को ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) हरियाणा स्टेट योगा एसोसिएशन संबद्ध योगा फेडरेशन आॅफ इंडिया के तत्वावधान में 42वीं सब-जूनियर व जूनियर हरियाणा स्टेट योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता, 15-16 अगस्त, 2026 को लॉर्ड शिवा कॉलेज आॅफ फार्मेंसी, नजदीक सिविल हॉस्पिटल सिरसा में आयोजित होगी। जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन सिरसा (रजि.)के महासचिव प्रो. आर सी लिम्बा ने बताया कि यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन सिरसा की मेजबानी में हो रही है और इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 22 जिला टीमों के 450 लड़के-लड़कियां भाग लेंगे। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्यतिथि पूर्व चेयरमैन अशोक वर्मा और समापन समारोह पर मुख्यातिथि सहदेव जयदेव ट्रस्ट के प्रधान ललित जैन व विशिष्ट अतिथि आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान प्रेम बजाज होंगे। प्रो. लिम्बा ने बताया कि एसोसिएशन चेयरमैन भीम झूंथरा, प्रधान देश कमल बिश्नोई, उप प्रधान दलीप वर्मा सदस्य रामानंद आदि के सहयोग से खिलाड़ियों, रेफरियों व स्टाफ के ठहरने व खाने पीने से लेकर अन्य सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button