मोबाइल स्नैचिंग मामले का खुलासा, थाना शहर पुलिस ने सहआरोपी को किया गिरफ्तार।।
मोबाइल स्नैचिंग मामले का खुलासा, थाना शहर पुलिस ने सहआरोपी को किया गिरफ्तार।।

हिसार-(अमित कुमार ):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के कुशल नेतृत्व में जिले में लूट, स्नैचिंग एवं अन्य अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शहर हिसार पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग मामले में कार्रवाई करते हुए सहआरोपी राहुल पुत्र राजकुमार निवासी मंगाली को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस द्वारा मुख्य आरोपी मंगला राम पुत्र जोगिन्द्र निवासी वार्ड नंबर-9, मिर्जापुर मार्ग, हिसार को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है तथा उसकी निशानदेही पर छीना गया सैमसंग गैलेक्सी F15 मोबाइल फोन बरामद किया गया था। थाना शहर हिसार के प्रबन्धक अफसर अमित ने बताया कि गांव रावलवास खुर्द निवासी लक्ष्य ने शिकायत दी थी कि दिनांक 13 जुलाई 2026 को वह पुरानी मंडी रोड से मलिक चौक की ओर जा रहा था। इसी दौरान मलिक चौक के पास पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक आए और पीछे बैठे युवक ने उसके हाथ से सैमसंग गैलेक्सी F15 मोबाइल फोन छीन लिया। वारदात के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। शिकायत के आधार पर थाना शहर हिसार में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की जांच के दौरान उप निरीक्षक रामफल ने तकनीकी साक्ष्यों एवं गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी मंगला राम को गिरफ्तार किया था। आरोपी की निशानदेही पर शिकायतकर्ता से छीना गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया था। अब मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए सहआरोपी राहुल पुत्र राजकुमार निवासी मंगाली को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार सहआरोपी से वारदात में शामिल अन्य आरोपियों तथा स्नैचिंग की अन्य वारदातों के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है। मामले में नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
एसपी सिद्धान्त जैन ने कहा कि स्नैचिंग, लूट एवं चोरी जैसी वारदातों में शामिल अपराधियों के खिलाफ हिसार पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। अपराधियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए तकनीकी साक्ष्यों और आधुनिक पुलिसिंग का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है। आमजन की सुरक्षा हिसार पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।। #Newstodayhry @Newstodayhry




