ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत थाना आदमपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई।।
ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत थाना आदमपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई।।

हिसार-(अमित कुमार ):- हिसार पुलिस द्वारा नशा तस्करों एवं वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन ट्रैक डाउन” के तहत थाना आदमपुर पुलिस ने मंडी आदमपुर क्षेत्र से दो युवकों को हेरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 12 ग्राम 900 मिलीग्राम हेरोइन (चिट्टा) तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक उर्फ बबु पुत्र सतबीर सिंह निवासी ढाणी कुतूबपुर, हांसी, हाल लाइन पार जवाहर नगर, आदमपुर तथा साहिल उर्फ साहनी पुत्र सुभाष उर्फ काला निवासी लाइन पार जवाहर नगर, आदमपुर के रूप में हुई है। पुलिस टीम की कार्रवाई: इस संबंध में उप निरीक्षक उमेद सिंह ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त एवं अपराध तथा नशाखोरी की रोकथाम के संबंध में मौजूद थी। इसी दौरान शक की बिनाह पर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को रोककर नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी दीपक उर्फ बबु के कब्जे से 6 ग्राम 650 मिलीग्राम तथा आरोपी साहिल उर्फ साहनी के कब्जे से 6 ग्राम 250 मिलीग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना आदमपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई की गई है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा तथा नशे की सप्लाई के स्रोत, नेटवर्क और इस मामले से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में गहनता से पूछताछ की जाएगी। एसपी सिद्धान्त जैन ने कहा कि हिसार पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। “ऑपरेशन ट्रैक डाउन” के तहत वांछित एवं अपराध में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। नशे के कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।। #Newstodayhry @Newstodayhry




