थाना आदमपुर पुलिस ने चोरी के मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार।।
थाना आदमपुर पुलिस ने चोरी के मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार।।

हिसार-(अमित कुमार ):- हिसार पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने तथा चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना आदमपुर पुलिस ने चुली बागड़ीयां गांव में घर से पशुओं का चारा काटने वाली लोहे की मशीन का चक्र चोरी करने के मामले में कबाड़ी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरीशुदा लोहे के चक्र के टुकड़े बरामद किए हैं। थाना आदमपुर प्रभारी उप निरीक्षक हरीश कुमार ने बताया कि दिनांक 13 अगस्त 2026 को राहुल पुत्र नरसी राम निवासी चुली बागड़ीयां ने शिकायत दी थी कि वह किसी काम से हरिद्वार गया हुआ था। इसी दौरान पीछे से किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके घर से पशुओं का चारा काटने वाली लोहे की मशीन का चक्र चोरी कर लिया। शिकायत के आधार पर थाना आदमपुर में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान मुख्य सिपाही राकेश कुमार की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पंकज पुत्र प्रताप तथा संदीप पुत्र रनबीर सिंह, दोनों निवासी चुली बागड़ीयां, को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने चोरीशुदा लोहे का चक्र कबाड़ी अनिल कुमार पुत्र पृथ्वी सिंह निवासी चुली बागड़ीयां को बेच दिया था। पुलिस ने कबाड़ी अनिल कुमार को भी गिरफ्तार कर चोरीशुदा लोहे के चक्र को टुकड़ों के रूप में बरामद कर लिया है। पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपियों से चोरी की अन्य वारदातों तथा चोरी का सामान खरीदने-बेचने वाले नेटवर्क के संबंध में गहनता से पूछताछ की जाएगी। एसपी सिद्धान्त जैन ने कहा कि हिसार पुलिस संपत्ति संबंधी अपराधों को रोकने तथा चोरी की वारदातों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry




