Haryana
Trending

आरसेटी में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस ll

आरसेटी में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस ll

सिरसा -(अक्षित कम्बोज ) पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, सिरसा में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि चीफ एलडीएम संजीव गर्ग ने शिरकत की, वहीं विशिष्ठ अतिथि के रूप में डीडीएम नाबार्ड श्रवणदीप सिंह उपस्थित रहे। उनके साथ एचएस बेरी, जसवंत गोदारा सहित स्टाफ सदस्य भी मौजूद थे। मुख्यातिथि संजीव गर्ग ने देशभक्ति कविता ‘जिस मिट्टी ने हमें जन्म दिया, उसका मान रखना होगा, आजादी यूं ही नहीं मिली, इसका सम्मान करना होगा। लहू बहा है वीरों का, तब तिरंगा शान से लहराया है, उनके बलिदानों की वजह से हमने आज ये दिन पाया है…से अपने वक्तव्य की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि आज हम आजाद भारत में इस लहराते हुए तिरंगे के नीचे स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहे हैं, जिसके लिए लाखों वीरों ने अपना सबकुछ न्यौछावर कर दिया। जिस आजादी में खुलकर सांस ले रहे हैं और जिस तिरंगे को देखकर हमारा सिर गर्व से ऊंचा उठ जाता है, उसके पीछे अनगिनत बलिदानों की गाथा छिपी है। 15 अगस्त 1947 के दिन भारत ने अंग्रेजों की गुलामी की बेड़ियां तोड़कर स्वतंत्रता पाई थी। महात्मा गांधी ने सत्य और अंहिसा को अपना हथियार बनाया। भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जैसे अनेक वीरों ने अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। रानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजों के सामने वीरता की मिसाल कायम की। नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने कहा था ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हे आजादी दूंगा।’ सोचिए जिन सेनानियों ने अपनी प्राणों की चिंता न करते हुए अपने जीवन को आजादी के लिए समर्पित कर दिया। उनके लिए आजादी एक सपना था। यही कारण है कि स्वतंत्रता दिवस सिर्फ उत्सव मनाने का दिन नहीं है। डीडीएम नाबार्ड श्रवणदीप सिंह ने बताया कि यह दिन हमें याद दिलाता है कि आजादी के साथ जिम्मेदारी भी आती है। इसीलिए हमें उनके सपनों का भारत बनाने का लगातार प्रयास करना है। हमें ऐसा भारत बनाना है, जहां हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले, हर युवा को नए मौके मिले और देश का हर नागरिक अपने देश पर गर्व कर सके। इसके लिए हमें निरंतर प्रयास करने हैं। निदेशक जितेश कंबोज ने विकसित भारत-2027 के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर यहां से ट्रेनिंग लेने के बाद सफल उद्यमी बनी बेगू निवासी अर्चना व अलीमोहम्मद निवासी उर्मिला ने भी अपने अनुभव सांझा किए और स्वरोजगार के प्रति जागरूक किया। ट्रेनर दलबीर सिंह व राकेश शर्मा ने आगामी ट्रेनिंग के बारे में विस्तार से बताया। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button