Haryana
Trending

शहीदों के त्याग और बलिदान से मिली आजादी ll

शहीदों के त्याग और बलिदान से मिली आजादी ll

डबवाली – (पंकज गोदारा ) मंडी डबवाली के श्री गुरु गोबिंद सिंह खेल परिसर में उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। समारोह में हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रोहताश जांगड़ा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की और ध्वजारोहण किया। इसके बाद मुख्यातिथि ने परेड का निरीक्षण किया तथा मार्च पास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए रोहताश जांगड़ा ने कहा कि आज का दिन देश के उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को नमन करने का अवसर है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता हमें लाखों वीरों के त्याग, तपस्या और बलिदान से मिली है और नई पीढ़ी का दायित्व है कि वह देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाए। उन्होंने कहा कि हरियाणा वीरों और शहीदों की धरती है। इन सेनानियों के त्याग और बलिदान से हमें आजादी मिली। असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और तेजस्वी नेतृत्व ने अंतत: 1947 में देश को अंग्रेजी शासन से मुक्ति दिलाई। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ से अधिक भारतीयों ने विविधता में एकता, लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान के प्रति अपनी अटूट आस्था के बल पर भारत को विश्व के सबसे बड़े और सशक्त लोकतंत्र के रूप में स्थापित किया है। यह हमारी आठ दशकों की लोकतांत्रिक यात्रा है जिसने इस भारत देश को एक सशक्त, मजबूत, लोकतांत्रिक देश के रुप में स्थापित किया है। समारोह में पुलिस एवं विभिन्न टुकडिय़ों ने शानदार मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। इसके अलावा विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों, देशभक्ति गीतों और प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के गौरव को प्रदर्शित किया। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, खिलाडिय़ों, विद्यार्थियों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर मुख्यातिथि ने स्वतंत्रता सैनानियों व उनके परिजनों को सम्मानित किया। इनमें स्वतंत्रता सेनानी लूणा राम, भूपिंद्र सिंह गंगा, इकबाल सिंह शांत पुत्र स्व. श्री गुरदेव सिंह शांत, महेंद्र कौर पत्नी स्व. जसवंत सिंह, यादविंद्र सिंह पौत्र स्व. श्री मघर सिंह, तार कौर पत्नी स्व. श्री नंद सिंह, परमजीत यादव पुत्री स्व. श्री बुधराम यादव, हरबंश सिंह पौत्र श्री जगीर सिंह, कर्ण गर्ग पौत्र श्री रूलदू राम, हरमेल सिंह पुत्र श्री महेंद्र सिंह, पंकज शर्मा पौत्र श्री वैद राम दयाल शर्मा को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर, एसडीएम डा. वेद बैनीवाल, तहसीलदार सुनील कुमार, बीईओ राजेंद्र जाखड़ा, चेयरमैन सतीश जग्गा, बलवान जांगड़ा, विजयंत शर्मा, बूटा सिंह, सुनील जिंदल, मुकेश बंसल, मोहिंदर बंसल, चाणक्य पारीक, अमित महला, विकाश शर्मा, विनेश छाबड़ा, संदीप कुमार, नवदीप नेहरू, रवि सुथार सहित भारी संख्या में आमजन मौजूद रहे। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button