लायन्स क्लब सिरसा अमर ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव, नृत्य प्रतियोगिता में बच्चों ने बिखेरा जलवा, पल्लवी बनीं तीज सुंदरी II
लायन्स क्लब सिरसा अमर ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव, नृत्य प्रतियोगिता में बच्चों ने बिखेरा जलवा, पल्लवी बनीं तीज सुंदरी II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- तीज भारत का एक बहुत ही रंगीन और उल्लास भरा त्यौहार है। इसे खासकर उत्तर भारत में राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार में बड़े उत्साह से मनाया जाता है। तीज का नाम सुनते ही हरी-भरी चुनरी, झूले, मेहन्दी, गीत और मिठाईयों की तस्वीर बन जाती है। ये शब्द लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने गत दिवस तीज महोत्सव पर आयोजित नृत्य प्रतियोगिता एवं तीज सुन्दरी के उपलक्ष्य में स्थानीय चतरगढ़ पट्टी में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि तीज का त्यौहार मुख्य रूप से महिलाओं का त्यौहार है जो कि भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन का प्रतीक है और माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में के लिए 107 जन्मों तक कठोर तप किया था 108वें जन्म में उनकी तपस्या सफल हुई। इसी खुशी में तीज मनाई जाती है। श्री साहुवाला ने कहा कि तीज सिर्फ पूजा का त्यौहार नहीं है। यह महिलाओं के मिलन और आत्मविश्वास का त्यौहार भी है जिसमें महिलाओं का अपनी सहेलियों से मिलना, झूला झूलना, नृत्य करना होता है जिससे उनका तनाव दूर होता है और शांति और आनन्द का अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि यह हमारी संस्कृति को नई पीढ़ी से जोड़ता है और प्र्यावरण से भी इसका गहरा नाता है। सावन में पेड़-पौधे हरे होते है, इसलिए हरियाली तीज पर पेड़ों की पूजा और झूले डालने की परम्परा है। #newstodayhry @newstodayhry
उन्होंने कहा कि यहां तीज को त्योहारों की रानी कहा जाता है और तीज हमें सिखाती है कि प्रेम के लिए तपस्या जरूरी है, रिश्तों को निभाने के लिए सर्मपण चाहिए तथा यह त्यौहार महिलाओं को सम्मान देता है और परिवारों को जोड़ता है। उन्होंने कहा कि सावन की बूंदों, हरे-भरे पेड़ों और झूलों की किलकारियों के बीच तीज सिर्फ एक त्यौहार नहीं, बल्कि भारतीय नारी की शक्ति और संस्कृति का प्रतीक है तथा तीज हमें याद दिलाती है कि खुशियां बांटने से बढ़ती है और परम्पराएं निभाने से मजबूत होती है। इससे पूर्व सेंटर की संचालिका कुसुम एवं नीलम ने मुख्यातिथी स्वामी रमेश साहुवाला का स्वागत किया और उनका वहां पहुंचने पर धन्यवाद किया। इस अवसर पर हर्षिता, पल्लवी, वैशाली, वंशिका, परी ने तीज के अवसर पर सुन्दर-सुन्दर नृत्य किया और पल्लवी को तीज सुन्दरी चुना गया जिसे ताज पहनाकर सम्मानित किया गया तथा बाकी सभी बच्चों को गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सोनम, कोमल, नवजोत, रजनी, सोनू, उषा, संध्यां, प्रीती, सोनिया, खुशी, सुमन, सुशीला, ममता, हीना एवं अन्य उपस्थित थे। #newstodayhry @newstodayhry



