Haryana
Trending
गांव कमाल में हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस।।
गांव कमाल में हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस।।

बड़ागुढ़ा -(गुरनैब दंदीवाल ):- क्षेत्र के गांव कमाल स्थित राजकीय विद्यालय में 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया।ग्राम पंचायत सरपंच जगजीत सिंह व सुखवंत सिंह सेवानिवृत्त प्रबंधक आदि द्वारा ध्वजारोहण किया गया और तिरंगे को सलामी दी। तत्पश्चात राष्ट्रगान की प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को देशभक्ति एवं राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत कर दिया।समारोह में विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति नृत्य, भाषण, कविता-पाठ एवं गायन की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गईं,। अंत में बच्चों को स्मृति चिन्ह एवं नगद पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। इंचार्ज कुलदीप सिंह स्कूल स्टाफ़ व बच्चों ने आए हुए मेहमानों के यहाँ पधारने पर भव्य स्वागत किया गया।। #Newstodayhry @Newstodayhry




