प्रीती नगर में मकान से टोंटियां चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।।
प्रीती नगर में मकान से टोंटियां चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस चौकी एचएयू की टीम ने प्रीती नगर हिसार में मकान से रात के समय टोंटियां चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू उर्फ कुनाल पुत्र शिवकुमार निवासी शिव कॉलोनी, अग्रोहा तथा रवि पुत्र पवन निवासी गंगवा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा टोंटियां बरामद कर ली हैं।
पुलिस चौकी एचएयू के जांच अधिकारी एएसआई रणबीर सिंह ने बताया कि इस संबंध में मोहित गोयल पुत्र कैलाश निवासी मकान नंबर 528, प्रीती नगर, हिसार की शिकायत पर उसके मकान से टोंटियां चोरी होने के संबंध में मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा उनके कब्जे से चोरीशुदा टोंटियां बरामद की गईं। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। हिसार पुलिस द्वारा चोरी की वारदातों पर लगातार कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरीशुदा सामान की बरामदगी सुनिश्चित की जा रही है।। #Newstodayhry @Newstodayhry




