Haryana
Trending

स्वतंत्रता दिवस एवं हरियाली तीज का भव्य आयोजन।।

स्वतंत्रता दिवस एवं हरियाली तीज का भव्य आयोजन।।

बड़ागुढ़ा -(गुरनैब दंदीवाल ):- क्षेत्र में यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल, झोरड़ रोही में स्वतंत्रता दिवस एवं हरियाली तीज का पर्व बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों, गीतों, नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। हरियाली तीज के अवसर पर विद्यार्थियों ने पारंपरिक वेशभूषा एवं मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों द्वारा भारतीय संस्कृति और परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की। वहीं, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या पवनदीप कौर एवं प्रबंधन समिति ने विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और शानदार प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों को देशप्रेम, भारतीय संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों को सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई दी।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button