Haryana
Trending

हिसार पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान तेज ll

हिसार पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान तेज ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के सफल नेतृत्व में हिसार पुलिस की नशा मुक्ति टीम द्वारा जिले में युवाओं को नशे से दूर रखने तथा आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना आजाद नगर क्षेत्र के गांव चौधरीवास एवं गांव आर्य नगर स्थित गुरुकुल में नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।गांव आर्य नगर स्थित गुरुकुल में “माई भारत–मेरा युवा भारत” द्वारा दिनांक 26 जून 2026 से 15 अगस्त 2026 तक चलाए जा रहे “नशा मुक्त युवा भारत” अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में करीब 90 विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया।कार्यक्रम में नशा मुक्ति पुलिस टीम हिसार के प्रभारी सब इंस्पेक्टर हवा सिंह, “माई भारत–मेरा युवा भारत” केंद्र से श्री कपूर सिंह तथा गुरुकुल के आचार्य राकेश शर्मा शास्त्री ने विद्यार्थियों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों को पढ़ाई एवं खेल गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करने तथा नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ शपथ भी दिलाई गई।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं आमजन को साइबर अपराध, महिला अपराध एवं यातायात नियमों के संबंध में भी जागरूक किया गया। आमजन से यातायात नियमों का पालन करने तथा साइबर अपराधों से बचाव के लिए सतर्क रहने की अपील की गई।इसके अलावा नशा मुक्ति टीम ने गांव में ग्रामीणों से संपर्क कर नशे की समस्या के संबंध में जानकारी ली तथा नशा पीड़ित व्यक्तियों एवं उनके परिवारजनों से मिलकर उन्हें नशा छोड़ने तथा उपचार/दवाई लेने के लिए प्रेरित किया। टीम द्वारा ग्रामीणों को नशे के कारण होने वाले शारीरिक एवं मानसिक नुकसान के साथ-साथ परिवार और समाज पर पड़ने वाले सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
एसपी सिद्धान्त जैन ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए परिवार, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों एवं आमजन का सहयोग बेहद जरूरी है। उन्होंने शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों से अपील की कि नशा मुक्त अभियान में पुलिस का सहयोग करें और यदि आसपास कोई व्यक्ति नशे की गिरफ्त में है तो उसे अपराधी समझकर दूर करने के बजाय उपचार एवं नशा मुक्ति की ओर प्रेरित करें।
उन्होंने कहा कि एक युवा को नशे की लत से बचाना उसके पूरे परिवार और समाज के भविष्य को सुरक्षित करना है। हिसार पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई के साथ-साथ नशा पीड़ितों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करने और युवाओं में जागरूकता पैदा करने का अभियान लगातार जारी रहेगा। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button