Haryana
Trending

हिसार पुलिस के 100 कर्मचारियों की हुई नेत्र जांच, स्वास्थ्य को लेकर विशेष शिविर आयोजित ll

हिसार पुलिस के 100 कर्मचारियों की हुई नेत्र जांच, स्वास्थ्य को लेकर विशेष शिविर आयोजित ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को प्राथमिकता देते हुए हिसार पुलिस द्वारा Eye-Q अस्पताल हिसार के सहयोग से पुलिस कर्मचारियों के लिए विशेष नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान करीब 100 पुलिस कर्मचारियों की आंखों की जांच की गई तथा उन्हें आंखों की देखभाल एवं बेहतर स्वास्थ्य के संबंध में आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।
शिविर में Eye-Q अस्पताल हिसार के डॉ. सुल्तान सिंह, सीनियर मैनेजर अश्वनी मोहली सहित अस्पताल की विशेषज्ञ टीम द्वारा पुलिस कर्मचारियों की आंखों की विस्तृत जांच की गई। टीम ने कर्मचारियों को आंखों की नियमित जांच, आंखों की देखभाल तथा स्क्रीन एवं कंप्यूटर के अधिक उपयोग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी जानकारी दी।
इस अवसर पर एसपी हिसार श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि पुलिस कर्मचारी दिन-रात ड्यूटी पर तैनात रहकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पुलिस की ड्यूटी में लंबे समय तक कार्य करना, रात्रि ड्यूटी, लगातार वाहनों पर ड्यूटी तथा कंप्यूटर एवं मोबाइल स्क्रीन के अधिक उपयोग जैसी परिस्थितियां स्वास्थ्य पर प्रभाव डाल सकती हैं। ऐसे में पुलिस कर्मचारियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच और समय पर चिकित्सकीय परामर्श बेहद आवश्यक है।
एसपी ने कहा कि स्वस्थ एवं फिट पुलिस कर्मचारी ही पूरी ऊर्जा, एकाग्रता और बेहतर कार्यक्षमता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकता है। हिसार पुलिस द्वारा पुलिस कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को ध्यान में रखते हुए भविष्य में भी समय-समय पर विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे।
एसपी सिद्धान्त जैन ने Eye-Q अस्पताल हिसार के डॉ. सुल्तान सिंह, सीनियर मैनेजर अश्वनी मोहली एवं उनकी पूरी टीम का पुलिस कर्मचारियों के स्वास्थ्य के लिए किए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए सामाजिक एवं स्वास्थ्य संस्थाओं का सहयोग सराहनीय है तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा है।
हिसार पुलिस का उद्देश्य है कि पुलिस कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए उन्हें स्वस्थ, फिट एवं मानसिक रूप से सुदृढ़ वातावरण उपलब्ध कराया जाए, ताकि वे पूरी तत्परता एवं समर्पण के साथ आमजन की सेवा कर सकें। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button