Haryana
Trending

125 ग्राम गांजा व 3 हजार रुपये ड्रग मनी बरामदगी मामले में सहआरोपिया गिरफ्तार ll

125 ग्राम गांजा व 3 हजार रुपये ड्रग मनी बरामदगी मामले में सहआरोपिया गिरफ्तार ll

हिसार-(अमित कुमार):-हिसार पुलिस द्वारा नशा तस्करों एवं नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना अर्बन एस्टेट ने 125 ग्राम गांजा, 3,000 रुपये ड्रग मनी एवं मोबाइल फोन बरामदगी के मामले में सहआरोपिया कमली देवी पत्नी बीरबल मुखिया, निवासी वारा, थाना कुशेश्वर, जिला दरभंगा, बिहार, हाल किराएदार मकान नंबर 106, टावर वाली गली, न्यू मॉडल टाउन, हिसार को गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने मामले में आरोपी मक्केश्वर मुखिया पुत्र गंगाराम मुखिया को 125 ग्राम गांजा, 3,000 रुपये ड्रग मनी एवं मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार किया था। इस संबंध में थाना अर्बन एस्टेट हिसार में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर सहआरोपिया गिरफ्तार
मामले की आगामी जांच सहायक उप निरीक्षक सुनील कुमार नं. 1341/हिसार द्वारा की गई। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने सहआरोपिया कमली देवी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार सहआरोपिया को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
नशे के नेटवर्क को लेकर जांच जारी पुलिस द्वारा मामले में नशे की सप्लाई के स्रोत, नेटवर्क तथा इस अवैध कारोबार में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के संबंध में गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस का प्रयास है कि नशे की सप्लाई चेन से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए।
पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि हिसार पुलिस नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्य कर रही है। नशे की तस्करी एवं बिक्री में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। नशा तस्करों के पूरे नेटवर्क की पहचान कर उसके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
एसपी हिसार ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि नशे की बिक्री, सप्लाई या तस्करी से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। नागरिकों के सहयोग से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है तथा नशा मुक्त हिसार के लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button