कोर्स पूरा होने पर महिलाओं को वितरित किए प्रमाण पत्र ll
कोर्स पूरा होने पर महिलाओं को वितरित किए प्रमाण पत्र ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) लायंस क्लब सिरसा अमर द्वारा रामनगरिया में संचालित सिलाई सैंटर का कोर्स पूरा होने पर महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। यह जानकारी कल्ब के सचिव लायन आकाश सैन ने दी। उन्होंने बताया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्लब के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला थे, जबकि अध्यक्षता दुर्गा देवी ने की। इस अवसर पर मुख्यअतिथि रमेश साहुवाला ने कहा कि आज गांव रामनगरिया में भी बीस महिलाएं आत्म निर्भर बन गई हैं, जिसके लिये मैं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। उन्होंने कहा कि आज शादीशुदा महिलाएं भी कहीं न कहीं काम सीख रही है और काम कर भी रही है, जिससे उनके परिवार की आमदनी बढ़ रही है तथा देश की प्रति व्यक्ति आमदनी भी बढ़ रही है। उन्होंने कहा जब महिलाएं शिक्षित होगी, आत्मनिर्भर होगी तो भारत भी विकसित होगा। इस अवसर पर उन्होंने सभी सिलाई सीखने वाली महिलाओं को कोर्स पूरा होने पर प्रमाण पत्र वितरित किए। इस अवसर पर पूजा, रिंकू, सोनिया, प्रियंका, निशा, सुनीता, मनीषा, दिव्या, पलक, संतोष आदि उपस्थित थे। @newstodayhry #newstodayhry




