बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, DC शांतनु शर्मा ने दिए सख्त निर्देश ll
बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, DC शांतनु शर्मा ने दिए सख्त निर्देश ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-उपायुक्त शांतनु शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को बाल संरक्षण से जुड़े मामलों को लेकर स्टेकहोल्डर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, पुनर्वास, कानूनी सहायता और बाल संरक्षण कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न मुद्दों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि सिरसा शहर के स्लम एरिया में स्कूली शिक्षा से वंचित बच्चों का सर्वे किया जाए और उन्हें स्कूल में दाखिल करवाने को लेकर कार्यवाही की जाए। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि अभी तक 17 बच्चों का दाखिला करवाया गया है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक स्कूल में सुझाव पेटिका लगा दी गई है और पोक्सो एक्ट के प्रति स्कूल स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम शुरू कर दिए गए हैं तथा कई स्कूलों में सेमीनार भी किए जा चुके हैं।
गुमशुदा बच्चों की बरामदगी और पॉक्सो मामलों पर विशेष फोकस – बैठक में पुलिस विभाग से सिरसा व डबवाली में दर्ज एफआईआर, शिकायतों पर की गई कार्रवाई, पॉक्सो मामलों की प्रगति, कानूनी सहायता से संबंधित मामलों पर चर्चा की गई। बरामद बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किए जाने की स्थिति की भी समीक्षा की गई। इसके अलावा बच्चों को ट्रेस करने के मामलों, चाइल्ड ट्रैफिकिंग, सोशल बैकग्राउंड रिपोर्ट, पॉक्सो फॉर्म ए एवं बी, साइबर क्राइम मामलों तथा पॉक्सो मामलों में अपील से जुड़े बिंदुओं पर भी चर्चा हुई। बाल कल्याण समिति और सीसीआई की व्यवस्थाओं की समीक्षा – उपायुक्त ने बाल कल्याण समिति से संबंधित लंबित मामलों, सपोर्ट पर्सन सेवाओं तथा पॉक्सो मामलों में स्पॉन्सरशिप एवं सहायता की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को समय पर आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाने और लंबित मामलों का नियमानुसार निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में बाल देखभाल संस्थानों (सीसीआई) में बच्चों की श्रेणीवार संख्या, शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य स्थिति, बच्चों के दस्तावेज, स्टाफ की उपलब्धता से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई। स्वास्थ्य विभाग से सीसीआई में रहने वाले बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण, बेड रिडन बच्चों की एमआरआई, पॉक्सो मामलों की मेडिकल जांच की स्थिति की जानकारी ली गई। साथ ही बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य एवं मनोरोग विशेषज्ञ की विजिट पर भी चर्चा हुई।उपायुक्त ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा बाल संरक्षण से जुड़े प्रत्येक मामले में बच्चों के हितों और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने ब्लॉक एवं गांव स्तर पर बाल संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर नियमित चर्चा और जागरूकता गतिविधियां बढ़ाने पर भी जोर दिया।बैठक में डीएसपी राजेश कुमार, डीएसपी ललित कुमार, डिप्टी सीएमओ डा. भारत, चेयरमैन सीडब्ल्यूसी डा. मदनलाल, सदस्य निधि मेहता, जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष फुटेला, भाई कन्हैया आश्रम के संचालक पद्मश्री गुरविंद्र सिंह, डीडीए अमित मेहता, जिला बाक संरक्षण अधिकारी डा. गुरप्रीत कौर, संरक्षण अधिकारी अंजना मौजूद रहे। @newstodayhry #newstodayhry




