Haryana
Trending

हेरोइन बरामदगी मामले में वांछित सप्लायर आरोपी काबू ll

हेरोइन बरामदगी मामले में वांछित सप्लायर आरोपी काबू ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की एबीटी स्टाफ सिरसा पुलिस ने हेरोइन बरामदगी मामले में वांछित सप्लायर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को नाथूसरी चौपटा थाना क्षेत्र के गांव बकरियांवाली से काबू किया। आरोपी की पहचान महान पुत्र रोहताश निवासी गांव धिंगतानियां के रूप में हुई है। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।एबीटी स्टाफ सिरसा पुलिस टीम प्रभारी ने बताया कि चार अगस्त की दोपहर एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा की टीम ने अनाज मंडी रानियां क्षेत्र में एक युवक को 8 ग्राम 730 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह हेरोइन गांव धिंगतानियां निवासी महान से खरीदी थी। इसके बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना रानियां में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच रानियां पुलिस को सौंपी गई थी।जांच के दौरान पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण साक्ष्यों के आधार पर मामले में नामजद सप्लायर की तलाश शुरू की। इसी दौरान पुलिस को आरोपी के ठिकाने के संबंध में गुप्त सूचना मिली। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने वांछित आरोपी महान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशा तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जिले में नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button