Haryana
Trending

SPC कार्यक्रम से विद्यार्थियों में बढ़ा अनुशासन और आत्मविश्वास ll

SPC कार्यक्रम से विद्यार्थियों में बढ़ा अनुशासन और आत्मविश्वास ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के निर्देशानुसार हिसार पुलिस द्वारा विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से Student Police Cadet (SPC) Programme संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, पटेल नगर, हिसार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान SPC कैडेट्स को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में थाना सिविल लाइन प्रभारी PSI कर्मजीत सिंह ने SPC कैडेट्स को प्रमाण-पत्र प्रदान किए। प्रमाण-पत्र प्राप्त करते समय विद्यार्थियों में उत्साह एवं आत्मविश्वास स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।इस अवसर पर कम्युनिटी पुलिसिंग सेल से मु.सि. इन्द्रपाल एवं सिपाही मीनाक्षी, मास्टर ट्रेनर स.उ.नि. कमल सहित विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली, कानून के प्रति सम्मान, अनुशासन, सामाजिक दायित्व तथा एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी भूमिका के प्रति जागरूक किया गया। एसपी सिद्धान्त जैन ने कहा कि SPC Programme का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को पुलिस व्यवस्था से परिचित कराना नहीं, बल्कि उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें भविष्य में एक जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं। SPC Programme के प्रति विद्यालय प्रबंधन, अभिभावकों एवं कैडेट्स ने सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए हिसार पुलिस की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ने के साथ-साथ अनुशासन एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी मजबूत हो रही है।हिसार पुलिस द्वारा कम्युनिटी पुलिसिंग के माध्यम से पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय एवं विश्वास कायम करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button