Haryana
Trending

पदोन्नति पर एसपी सिद्धान्त जैन ने स.उप.नि. कुलदीप सिंह के कंधे पर स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं ll

पदोन्नति पर एसपी सिद्धान्त जैन ने स.उप.नि. कुलदीप सिंह के कंधे पर स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं ll

हिसार-(अमित कुमार):-हिसार पुलिस के आईटी सेल में तैनात मुख्य सिपाही कुलदीप सिंह को पदोन्नति मिलने पर पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने उनके कंधे पर स्टार लगाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
एसपी सिद्धान्त जैन ने पदोन्नत हुए सहायक उप निरीक्षक (स.उप.नि.) कुलदीप सिंह को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पदोन्नति पुलिसकर्मी की मेहनत, कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट सेवा का सम्मान है। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी के साथ अधिकारी को और अधिक समर्पण, अनुशासन एवं ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।
एसपी ने कहा कि पुलिस विभाग में प्रत्येक पदोन्नति के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ती हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि स.उप.नि. कुलदीप सिंह अपनी नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा एवं कर्तव्यपरायणता के साथ निर्वहन करते हुए विभाग की कार्यप्रणाली को और मजबूत करने में अपना योगदान देंगे।इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी स.उप.नि. कुलदीप सिंह को पदोन्नति पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।हिसार पुलिस अपने कर्मियों के मनोबल एवं कार्यक्षमता को बढ़ाने के लिए पदोन्नति, सम्मान एवं प्रोत्साहन को विशेष महत्व देती है। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button