Haryana
Trending

समाजसेवा और कर्मचारी हितों को समर्पित रविंद्र सैनी, सेवा कार्यों से बनाई अलग पहचान ll

समाजसेवा और कर्मचारी हितों को समर्पित रविंद्र सैनी, सेवा कार्यों से बनाई अलग पहचान ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-समाजसेवा को जीवन का संकल्प बनाने वाले बाबा सरसाईनाथ सेवा ट्रस्ट के प्रधान रविंद्र सैनी पिछले लंबे समय से सामाजिक कार्यों के साथ-साथ कर्मचारी हितों के लिए भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में पिछले 15 वर्षों से कर्मचारी नेता के रूप में कार्य करते हुए वे विभिन्न कर्मचारी संगठनों के अलग-अलग महत्वपूर्ण पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। सरकारी सेवा की जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के साथ-साथ वे निरंतर समाजसेवा के कार्यों में भी सक्रिय रहते हैं। रविंद्र सैनी हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को अपना प्रेरणास्रोत मानते हैं। मुख्यमंत्री के सेवा, जनकल्याण और समाजहित के विचारों से प्रेरणा लेकर वे सामाजिक कार्यों को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं। रविंद्र सैनी के सामाजिक कार्यों को प्रशासन और सरकार द्वारा भी सम्मानित किया गया है। वर्ष 2025 में गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य सूचना आयुक्त कर्मबीर सैनी द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। इसके बाद 15 अगस्त 2026, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उनके सामाजिक कार्यों को देखते हुए हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा द्वारा भी उन्हें सम्मानित किया गया।
पौधारोपण के साथ संरक्षण पर भी जोर:
रविंद्र सैनी के नेतृत्व में बाबा सरसाईनाथ सेवा ट्रस्ट द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पिछले वर्ष ट्रस्ट की ओर से 1100 पौधे लगाए गए थे और इस वर्ष भी 1100 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ट्रस्ट द्वारा अब तक विभिन्न स्थानों पर लगभग 3000 पौधे लगाए जा चुके हैं। ट्रस्ट की खास बात यह है कि केवल पौधे लगाकर अभियान को समाप्त नहीं किया जाता, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल, सिंचाई और संरक्षण भी सुनिश्चित किया जाता है। पौधों को व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से विकसित करने के लिए टीम लगातार निगरानी रखती है। रविंद्र सैनी का उद्देश्य पौधारोपण को केवल एक अभियान तक सीमित रखना नहीं, बल्कि वृक्षों की संख्या बढ़ाने के साथ हरियाली को स्थायी रूप से विकसित करना है। उनका प्रयास है कि शहर और आसपास के क्षेत्रों में अधिक से अधिक हरित क्षेत्र विकसित हो और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण मिल सके।
जरूरतमंद बच्चों की मदद:
ट्रस्ट द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी, जूते-जुराब, जर्सियां तथा अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की जाती है, ताकि आर्थिक परेशानी उनकी शिक्षा में बाधा न बने।
स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में योगदान:
समाज के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रक्तदान शिविर और नेत्र जांच शिविर आयोजित किए जाते हैं। इन शिविरों के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाता है।
युवाओं में जागरूकता:
युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ने के लिए विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान और समाजसेवा के लिए प्रेरित किया जाता है।
सेवा टीम में अनेक लोग सक्रिय:
बाबा सरसाईनाथ सेवा ट्रस्ट की सेवा टीम में डा. सुमित सैनी, डा. सतवीर कंबोज, आशीष बिश्नोई, गोविंद गौतम शर्मा, रंजीत सिंह, डा. सुरेंद्र, राधेश्याम पवार, बुर्ज भंगू वाले, चंद्रमोहन सिंह लायल, मनोज कुमार, सुल्तान सिंह सैनी, विनोद नागर सहित कर्मचारी वर्ग और शहर के अनेक गणमान्य एवं समाजसेवी लोग जुड़े हुए हैं। यह टीम पौधारोपण, रक्तदान, स्वास्थ्य जांच, जरूरतमंद बच्चों की सहायता तथा जनजागरूकता जैसे सामाजिक कार्यों में सक्रिय योगदान दे रही है।
कर्मचारी हितों के साथ समाजसेवा:
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में 15 वर्षों से कर्मचारी नेता के रूप में कार्य करते हुए रविंद्र सैनी ने विभिन्न कर्मचारी संगठनों में महत्वपूर्ण पदों पर रहकर कर्मचारियों की समस्याओं और उनके हितों को प्रमुखता से उठाया है। उनका मानना है कि सरकारी सेवा केवल नौकरी नहीं, बल्कि समाज और संस्थान के प्रति जिम्मेदारी निभाने का भी माध्यम है।
सेवा ही सबसे बड़ा सम्मान:
रविंद्र सैनी का कहना है कि सरकारी सेवा, कर्मचारी हित और समाजसेवा—तीनों क्षेत्रों में ईमानदारी से योगदान देना ही उनका उद्देश्य है। उन्हें मिले सम्मान उनके लिए मंजिल नहीं, बल्कि समाजसेवा को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाने की प्रेरणा हैं। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button