Haryana
Trending

लायंस क्लब सिरसा उमंग गौसेवा कर मनाया सदस्य का जन्मदिन ll

लायंस क्लब सिरसा उमंग गौसेवा कर मनाया सदस्य का जन्मदिन ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) लायंस क्लब सिरसा उमंग की ओर से पूर्व प्रांतपाल लायन चंद्रशेखर मेहता का जन्मदिन क्नब सदस्यों ने चौ. देवीलाल गौशाला में गौ सेवा कर मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष सतपाल जोत ने की। सचिव ऋषभ भारद्वाज ने बताया कि मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संजय गांधी व उप प्रांतपाल-2 पुनीत बंसल भी इस समारोह में विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ लायंस सतपाल जोत प्रधान, सचिव रिषभ शर्मा, जोन अध्यक्ष संजय बहल, एडवाइजर टू रीजन चेयरमैन सोनू कटारिया, नीरज मेहता, जगदीश कक्कड़ भी मौजूद रहे। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संजय गांधी ने लायंस क्लब सिरसा उमंग के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। पूर्व प्रांतपाल लायन चंद्रशेखर मेहता ने इस प्यार भरे निमंत्रण को स्वीकार किया और लायंस क्लब सिरसा उमंग के कार्यों की प्रशंसा की। उप प्रांतपाल लायन पुनीत बंसल ने सभी का धन्यवाद किया और समाज में अच्छे कार्यों के लिए प्रेरित किया। रीजन चेयरमैन नीरज वधवा ने सभी साथियों का स्वागत किया। अंत में अध्यक्ष सतपाल जोत ने लायन चंद्रशेखर मेहता को जन्मदिन की बधाई दी तथा आए हुए अतिथियों का अभिवादन किया। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button