Haryana
Trending

विज्ञान शिक्षण को प्रयोग एवं गतिविधियों से जोड़कर बनाएं अधिक रोचक व प्रभावी ll

विज्ञान शिक्षण को प्रयोग एवं गतिविधियों से जोड़कर बनाएं अधिक रोचक व प्रभावी ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) एससीईआरटी हरियाणा के आदेशों की अनुपालना में जिला शिक्षा अधिकारी, सिरसा एवं जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, डिंग, सिरसा के प्राचार्य सुभाष फुटेला के निर्देशन एवं डाइट प्रभारी सुरेंद्र सिंह नूनिया एवं डाइट आईएफआईसी विंग प्रभारी नरेश नरूला और प्रशिक्षण कार्यक्रम कॉर्डिनेटर संदीप की देखरेख में आज जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डिंग, सिरसा में नियमित एवं अतिथि टीजीटी विज्ञान के द्वितीय बैच के लिए पांच दिवसीय सतत व्यावसायिक विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आज शुरू हो गया। जानकारी देते हुए डाइट प्रवक्ता डॉ. विनोद भट्टू ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिन उद्घाटन सत्र में डाइट विषय विशेषज्ञ राकेश मोहन ने प्रतिभागी अध्यापकों का स्वागत करते उन्हें सम्पूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्यों से अवगत करवाया। इसके बाद डाइट आईएफआईसी विंग प्रभारी नरेश नरूला ने उद्घाटन सत्र में प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि विज्ञान अध्यापक विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा एवं तर्कशीलता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए विज्ञान शिक्षण को प्रयोग, गतिविधियों एवं दैनिक जीवन के उदाहरणों से जोड़कर अधिक रोचक एवं प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने अध्यापकों से प्रशिक्षण में प्राप्त नवीन शिक्षण विधियों एवं डिजिटल संसाधनों का कक्षा-कक्ष में प्रभावी उपयोग करने का आह्वान किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान विभिन्न डाइट विषय विशेषज्ञों द्वारा भिन्न भिन्न विषयों पर व्याख्यान देते हुए प्रतिभागी अध्यापकों का मार्गदर्शन किया गया। प्रथम सत्र में डाइट विषय विशेषज्ञ राकेश मोहन ने एनईपी 2020 एवं एनसीएफ 2023 के अनुसार विज्ञान शिक्षण में अपेक्षित बदलावों, विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षण एवं अनुभवात्मक अधिगम पर विस्तार से चर्चा की। दूसरे सत्र में डाइट विषय विशेषज्ञ डॉ. दलीप गोदारा ने समावेशी शिक्षा विषय पर सत्र लेते हुए कक्षा में सभी विद्यार्थियों की विविध आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए समान अवसर प्रदान करने के उपाय बताए। तीसरे सत्र में डाइट विषय विशेषज्ञ सतपाल सिंह ने विज्ञान शिक्षक के कानूनी एवं नैतिक दायित्वों पर जानकारी दी। उन्होंने शिक्षक की व्यावसायिक आचार संहिता एवं विद्यार्थियों के प्रति उत्तरदायित्व पर बल दिया। सत्र की शुरूआत में प्रतिभागियों हेतु आॅनलाइन प्री टेस्ट का भी आयोजन करवाया गया। प्रतिभागी अध्यापकों की पंजीकरण प्रक्रिया डाइट क्लर्क सुनील कुमार द्वारा सुचारु रूप से संपन्न करवाई गई। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button