Haryana
Trending

विश्व हिंदू परिषद की बैठक में संगठन की मजबूती ll

विश्व हिंदू परिषद की बैठक में संगठन की मजबूती ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक का आयोजन सिरसा के आरके सीनियर सेकंडरी स्कूल में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता विहिप के जिलाध्यक्ष राकेश कटारिया ने की जबकि विहिप के प्रांत अध्यक्ष राधेश्याम चिलाना बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। उनके साथ बैठक में प्रांत संगठन मंत्री राधेश्याम, बजरंग दल के प्रांत संयोजक हरीश रामकली विशेष रूप से शामिल हुए। सबसे पहले विहिप जिलाध्यक्ष राकेश कटारिया ने आए हुए पदाधिकारियों का स्वागत किया। प्रांत अध्यक्ष राधेश्याम चिलाना ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विहिप का मुख्य उद्देश्य हिंदू धर्म की रक्षा एवं प्रचार-प्रसार करना है। वर्तमान में कुछ स्थानों पर धर्मांतरण की घटनाएं सामने आ रही हैं जो हिंदू धर्म के लिए अच्छा संकेत नहीं है। हम सब को मिलकर धर्मांतरण की घटनाओं को रोकने प्रयास करना होगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि हिंदू धर्म की रक्षा के लिए जो भी संभव हो, करना चाहिए। हमें किसी भी धर्म के प्रचार-प्रसार से ऐतराज नहीं है, मगर हिंदू धर्म पर जो भी कोई आघात करेगा, उसे सहन नहीं किया जाएगा। बैठक के दौरान संगठन के विस्तार और मजबूती पर गहन चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष राकेश कटारिया ने विहिप के पदाधिकारियों को भरोसा दिलाया कि सिरसा जिले में हिंदू धर्म का प्रचार प्रसार और अधिक किया जाएगा। नए सदस्यो को संगठन से जोड़ा जाएगा। उन्होंने उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारियों व नए कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए समाज सेवा और संगठन के कार्यों में पूर्ण निष्ठा से जुटने का आह्वान किया। बैठक में विहिप के जिलामंत्री गौरव शर्मा, बजरंग दल के जिला संयोजक पंकज सैन, जिला एवं प्रखंड स्तर के सभी दायित्ववान कार्यकर्ता, विहिप, बजरंग दल एवं दुर्गा वाहिनी के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button