बाइक चोरी की वारदात सुलझी,चोरीशुदा बाइक सहित आरोपी काबू ll
बाइक चोरी की वारदात सुलझी,चोरीशुदा बाइक सहित आरोपी काबू ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार जिला भर में सम्पति विरुध अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एबीवीटी स्टाफ सिरसा पुलिस ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक युवक को शहर सिरसा क्षेत्र से चोरीशुदा बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए एबीवीटी स्टाफ प्रभारी ने बताया कि हितेश पुत्र श्री अशोक कुमार निवासी भगत सिंह कालोनी बरनाला रोड सिरसा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया की बीती 3 जून 2026 शाम के समय किसी काम से एमसी मार्किट सिररसा में गया हुआ था । कुछ समय बात आकर देखा तो तो बाइक कोई अज्ञात युवक चोरी करके ले गया। पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर शहर थाना सिरसा में बाइक चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरु एबीवीटी स्टाफ सिरसा पुलिस को सौंपी गई थी । जांच के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एबीवीटी स्टाफ सिरसा की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी कुलदीप सिंह उर्फ प्रीत पुत्र रामदास वासी वार्ड नं 15 रानियां को शहर सिरसा क्षेत्र से चोरीशुदा बाइक सहित काबू कर लिया । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किया गया युवक नशा करने का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए अक्सर अकेला ही बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देता है । थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा है ।@newstodayhry #newstodayhry




