Haryana
Trending

लायन्स क्लब सिरसा अमर का शपथ ग्रहण समारोह, समाजसेवा को लेकर सेवा का संकल्प ll

लायन्स क्लब सिरसा अमर का शपथ ग्रहण समारोह, समाजसेवा को लेकर सेवा का संकल्प ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-लायन्स क्लब एक अंतराष्ट्रीय संस्था है जिसका मुख्य उद्धेश्य समाज के लोगों का स्वास्थ्य और कल्याण में सुधार करना, समुदायों को मजबूत करना और मानवीय सेवाओं तथा अनुदानों से जरूरतमंद लोगो की सहायता करने के लिए हर वक्त तैयार रहना जिससे लोगो के जीवन पर प्रभाव पड़े और शांति तथा अंतराष्ट्रीय समझ को बढ़ावा मिले। ये शब्द लायन्स क्लब इन्टरनैशनल जनपद 321 ए3 के जनपद गर्वनर लायन संजय गांधी ने एक स्थानीय निजी होटल में लायन्स क्लब सिरसा अमर द्वारा आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य वक्ता के रूप में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि लायन्स क्लब अंधेपन को रोकने के प्रयास में विश्व में अग्रणी हैं तथा हम नेत्र रोगों से पीड़ित लोगों के लिए आवष्यक स्थानीय क्षमता निर्माण, प्रशिक्षण, दवाईयां और उपचार उपलब्ध करवाने तथा जरूरतमंदों के लिए विकलांगता पुर्नवास तथा शिक्षा प्रदान करने के लिए स्थानीय समाज-सेवी संस्थाओं के साथ मिलकर काम कर रहें है।
उन्होंने कहा कि हम युवाओं और युवा वयस्कों को सफल होने के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा उन्हें नशीली दवाओं और शराब का विरोध करने, नशे से दूर रहना को सेवा के माध्यम से सीखने तथा स्वस्थ युवा-पुरुष और महिला बनने के लिए उपकरण उपलब्ध करवाते है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण हमारे स्वास्थ्य को बहुत अधिक प्रभावित करता है इसलिए हमारा लक्ष्य आने वाली पीढ़ियों के लिए एक टिकाऊ भविष्य स्थापित करने में मदद करना है तथा हम लंगर के माध्यम से भूखे व्यक्ति को स्वस्थ भोजन उपलब्ध करवाने में मदद करते है तथा दुनियाभर में बहुत से बच्चे कैंसर से प्रभावित हो रहे हैं जिसके लिए हम उन लोगों के लिए बेहतर सेवा और देखभाल करने में मदद कर रहे हैं तथा उन्हें और उनके परिवारों को आशा प्रदान कर रहें है। उन्हांेने कहा कि इसके साथ-साथ गरीब बच्चों को शिक्षित करने और मधुमेह जैसी बीमारी पर पूरे विश्व में कार्यक्रम स्थापित करने में सहायता प्रदान कर रहें है। उन्होंने कहा कि लायन्स क्लब इन्टरनैशनल की दुनियाभर में 200 से भी अधिक शाखाएं हैं जहाॅं भौगोलिक क्षेत्रों में इसके 46000 से अधिक स्थानीय क्लब हैं और 1.4 मिलियन से अधिक सदस्य हैं।
इस असवर पर कार्यक्रम के मुख्यातिथि रामहंस चैरीटेबल ट्रस्ट के उप प्रधान श्री करण चावला ने कहा कि मुझे यहां आकर बहुत ही खुशी का अनुभव हो रहा है तथा लायन्स क्लब के सदस्यों से मिलकर तथा उनकी समाज-सेवी कार्याें को देखकर बहुत प्रसन्नता होती है और मैं इसके लिए उन्हें साधुवाद देता हॅंू तथा उम्मीद करता हॅंू कि भविष्य में भी ये मानवीय सेवाओं के साथ ही शिक्षा, चिकित्सा, प्र्यावरण, भूख, मधुमेह, कैंसर जैसी बीमारियों के प्रति भी जोर-षोर से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हमें दुनिया में समझ और मित्रता का भाव पैदा करना, अच्छी नागरिकता को बढ़ावा देना तथा निःस्वार्थ भाव से सेवा-परियोजनाओं में शामिल होना हैं।
ससे पूर्व क्लब के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला एवं प्रधान इन्द्र कुमार गोयल ने आए हुए अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया औंर उन्हें शाॅल उढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया तथा जनपद गर्वनर लायन संजय गांधी ने क्लब के सभी सदस्यों एवं मुख्यातिथी श्री करण चावला को अंतराष्ट्रीय लैप्पल पिन लगाकर सम्मानित किया तथा क्लब के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई।इस अवसर पर पूर्व जनपद गर्वनर लायन चन्द्रशेेखर मैहत्ता, लायन हरदीप सरकारिया, लायन दीपक टुटेजा, जनपद गर्वनर प्रथम महेश बांसल, जनपद गर्वनर द्वितीय पुनित बांसल, मदन मैहता, तरसेम गोयल, सुधीर ललित, इन्द्र कुमार गोयल, अमर साहुवाला, हरीश कटारिया, रितुन साहुवाला, कुलदीप फुटेला, चेतन मैहत्ता, कृष्ण सुरेकां, अशोक वर्मा, रमेश साहुवाला, हंस राज, रवि मोंगा, बलविन्द्र सिंह औलख, दिनेश टांटियां, राजेश सिंगला, शाम लाल शर्मा, मनोज, राकेश तनेजा, कशमीर कम्बोज, सीता राम, हरभगवान मैहत्ता एवं अन्य उपस्थित थे। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button