Haryana
Trending

कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान, जोगिन्द्र सिंह बने ASI ll

कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान, जोगिन्द्र सिंह बने ASI ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस विभाग में कर्तव्य के प्रति समर्पण, अनुशासन एवं उत्कृष्ट सेवा का सम्मान करते हुए मुख्य सिपाही जोगिन्द्र सिंह को सहायक उप निरीक्षक (ASI) के पद पर पदोन्नति मिली है। पदोन्नति के अवसर पर पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने अपने कार्यालय में उनके कंधे पर स्टार लगाकर उन्हें बधाई दी तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।मुख्य सिपाही जोगिन्द्र सिंह वर्तमान में सहायक पुलिस अधीक्षक हिसार श्री मयंक मुदगिल, आईपीएस के गनमैन के रूप में तैनात हैं। विभाग में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए उन्होंने अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण का परिचय दिया है।पदोन्नति के अवसर पर एसपी सिद्धान्त जैन ने कहा कि पुलिस विभाग में पदोन्नति केवल पद बढ़ने का अवसर नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों और कर्तव्यों के बढ़ने का भी प्रतीक है। उन्होंने एएसआई जोगिन्द्र सिंह को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे भविष्य में भी इसी निष्ठा, ईमानदारी एवं अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे और पुलिस विभाग की गरिमा को और ऊंचा करेंगे।इस अवसर पर एसपी ने कहा कि हर पुलिसकर्मी की मेहनत, लगन और कर्तव्य के प्रति समर्पण विभाग की ताकत है। पदोन्नति पुलिस कर्मचारियों को बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उन्हें अधिक जिम्मेदारी के साथ जनता की सेवा करने का अवसर भी प्रदान करती है।एएसआई जोगिन्द्र सिंह ने पदोन्नति के लिए वरिष्ठ अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे भविष्य में भी ईमानदारी, अनुशासन और पूरी निष्ठा के साथ पुलिस विभाग एवं आमजन की सेवा करते रहेंगे।हिसार पुलिस परिवार की ओर से एएसआई जोगिन्द्र सिंह को पदोन्नति की हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button