Haryana
Trending

जेजेपी ने दिया सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को समर्थन ll

जेजेपी ने दिया सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को समर्थन ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-जननायक जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार सफाई कर्मचारियों की पूरी तरह से अनदेखी कर रही है जिसके चलते प्रदेशभर में सफाई की समस्या गंभीर रूप ले रही है। सरकार को तत्काल सफाई कर्मचारियों से संवाद कर उनकी सभी जायज मांगों को मानना चाहिए। वे बुधवार को नगरपरिषद कार्यालय में चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को पार्टी स्तर पर समर्थन देते हुए बोल रहे थे। इस सिलसिले में जेजेपी के जिला प्रेस प्रवक्ता अमर सिंह ज्याणी ने बताया कि जेजेपी जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने कहा कि बीते मई माह में भी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान सरकार ने उन्हें झूठा आश्वासन देकर धरने से उठवा दिया था और दी गई समयावधि के बावजूद उनकी मांगों की अब पुन: अनदेखी की जा रही है। जेजेपी जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की मुख्य मांगों जैसे निकाय विभाग द्वारा पूरे हरियाणा में करीब 50 हजार सफाई कर्मचारियों के रिक्त पदों को अविलंब स्थाई तौर पर भरने एवं विभाग से ठेकेदारी प्रथा को पूरी तरह से समाप्त करने एवं सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना जायज हैं और सरकार को संवाद के माध्यम से उन्हें पूरा करना चाहिए। वहीं जेजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के प्रधान महासचिव राधेश्याम शर्मा नेभी सफाई कर्मचारियों की सभी मांगों को जायज बताते हुए सरकार से मांग की कि प्रदेशभर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते आमजन को हो रही परेशानी के बावजूद सरकार पूरी तरह से उदासीन है जो यह दर्शाता है कि वह कर्मचारियों के उत्थान के प्रति गंभीर नहीं है। इस मौके पर सुरेंद्र भागीराम एडवोकेट, अनिल कासनिया, अकबर खान ने भी संबोधन दिया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी राजेंद्र गनेरीवाला, संजीव कुक्कू, मास्टर जयपाल नैन, राजेंद्र कसवां एडवोकेट, लक्की चौधरी, राजबीर रोड व शांतनु आदि मौजूद थे।  @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button