#haryanagorvment
Trending

14 ग्राम 180 मिलीग्राम हेरोइन बरामद, आरोपी मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तारII

14 ग्राम 180 मिलीग्राम हेरोइन बरामद, आरोपी मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तारII

हिसार-(अमित कुमार):– हिसार पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत CIA मिल गेट टीम ने गांव तलवंडी राणा से आरोपी सुखदेव निवासी तलवंडी राणा को 14 ग्राम 180 मिलीग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से नशा तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। बरामद हेरोइन की कीमत करीब 75 हजार रुपये आंकी गई है। CIA मिल गेट प्रभारी सब इंस्पेक्टर जगदीश ने बताया कि उनकी टीम अपराध एवं नशा तस्करी के संबंध में गश्त के दौरान गांव तलवंडी राणा में मौजूद थी। इसी दौरान टीम को नशा तस्करी के संबंध में सूचना मिली। सूचना के आधार पर टीम ने एक मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल लेकर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर मोटरसाइकिल चालक को काबू कर लिया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान सुखदेव निवासी गांव तलवंडी राणा के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 14 ग्राम 180 मिलीग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सदर हिसार में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नशा तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी पुलिस कब्जे में लिया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि उससे नशा तस्करी के नेटवर्क, सप्लायर तथा नशे की खरीद-फरोख्त के संबंध में गहन पूछताछ की जा सके। हिसार पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। आमजन से अपील है कि नशा तस्करी से संबंधित किसी भी सूचना को पुलिस के साथ साझा करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button