#haryanagorvment
Trending

प्रभात फेरी में उमड़ा आस्था का सैलाब, बीएस स्कूल में हुआ जोरदार स्वागतII

प्रभात फेरी में उमड़ा आस्था का सैलाब, बीएस स्कूल में हुआ जोरदार स्वागतII

रानियां-(अमन बंसल):-शहर के बीएस स्कूल में शनिवार सुबह धार्मिक श्रद्धा एवं उल्लास के साथ प्रभात फेरी का आगमन हुआ। प्रभात फेरी के साथ पहुंची बड़ी संख्या में संगत ने स्कूल परिसर में भजन-कीर्तन कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस दौरान बाबा होशियार सिंह ने सरबत के भले, सुख-शांति एवं सभी के कल्याण के लिए अरदास की। स्कूल की प्राचार्य सोनिया ग्रोवर ने प्रभात फेरी के साथ पहुंची संगत का स्वागत किया और धार्मिक आयोजन में सहभागिता के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर स्कूल के एमडी सोनू ग्रोवर ने गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु नानक देव जी ने ‘नाम जपो, किरत करो और वंड छको’ का संदेश दिया। इसका अर्थ है ईश्वर का नाम जपना, मेहनत से आजीविका कमाना और अपनी कमाई को दूसरों के साथ बांटना। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी ने ईश्वर की एकता, समानता, मानवता और भाईचारे का संदेश दिया तथा जात-पात, ऊंच-नीच और छुआछूत जैसी सामाजिक बुराइयों का विरोध किया। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी ने सिखाया कि मेहनत की कमाई से ही सच्चा सुख मिलता है और मानवता की सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है। सच्चा धर्म बाहरी दिखावे और आडंबर में नहीं, बल्कि सच्चे मन, अच्छे कर्म और दूसरों की भलाई में निहित है। उन्होंने लोगों को अहंकार, लालच और झूठ से दूर रहकर प्रेम, सच्चाई एवं सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी समाज को सद्भाव और भाईचारे का संदेश दे रही हैं।इस अवसर पर बाबा होशियार सिंह, रुपिंदर सिंह, मास्टर गुरप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, लखविंदर सिंह, संतोष सिंह, जग्गा सिंह, मास्टर बलवंत सिंह, सनी खुराना, ललित पोपली, सीमा पोपली सहित बड़ी संख्या में संगत मौजूद रही। #newstodayhry @newtodayhry

Related Articles

Back to top button