नशे के सौदागर पर शिकंजा! 810 नशीली गोलियां बरामदII
नशे के सौदागर पर शिकंजा! 810 नशीली गोलियां बरामदII

हिसार-(अमित कुमार):– नशा मुक्त समाज की स्थापना और नशा तस्करों पर नकेल कसने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हिसार पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। CIA स्टाफ हिसार की पुलिस टीम ने गश्त व पड़ताल के दौरान कार्रवाई करते हुए कुल 810 प्रतिबंधित नशीली गोलियों सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान रविन पुत्र पवन, निवासी गांव धांसू, जिला हिसार के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए प्रभारी CIA ने बताया कि SI विजय के नेतृत्व में CIA स्टाफ हिसार की टीम थाना शहर हिसार क्षेत्र में गश्त और अपराधियों की धरपकड़ के लिए तैनात थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने शक के आधार पर आरोपी रविन को काबू कर तलाशी ली, तो उसके कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद हुईं।
बरामदगी का विवरण कुल 810 नशीली गोलियां
- Lorazepam: 480 गोलियां
- Alprazolam: 190 गोलियां
- Clonazepam: 140 गोलियां
आरोपी के खिलाफ थाना शहर हिसार में NDPS Act के तहत अभियोग अंकित कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की आगामी जांच सहायक उप निरीक्षक जय प्रकाश, चौकी पड़ाव हिसार द्वारा अमल में लाई जा रही है। पुलिस द्वारा आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह ये नशीली गोलियां कहां से लेकर आया था और किन लोगों को सप्लाई करने वाला था। आरोपी को नियमानुसार माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। #newstodayhry @newstodayhry




