#haryanagorvment
Trending

अबूबशहर स्कूल में बच्चों को बताए उनके अधिकार, जानिए क्या बोले चेयरमैन ||

अबूबशहर स्कूल में बच्चों को बताए उनके अधिकार, जानिए क्या बोले चेयरमैन ||

सिरसा :- (अक्षित कम्बोज) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अबूबशहर में बाल संरक्षण एवं बच्चों के अधिकारों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. मदन लाल ढुंढारा, चेयरमैन, बाल कल्याण समिति, सिरसा ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। डॉ. मदन लाल ढुंढारा ने विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम, बाल विवाह निषेध अधिनियम तथा बाल मजदूरी से संबंधित कानूनी प्रावधानों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को उनके अधिकारों, सुरक्षा एवं संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि किसी भी प्रकार के शोषण, बाल विवाह एवं बाल मजदूरी को रोकना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा किसी भी अनुचित घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों को देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार रेवड़िया ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावशाली मंच संचालन राकेश बिश्नोई द्वारा किया गया। इस अवसर पर सुलोचना, कुमारी मनप्रीत कौर, मीना कुमारी, चंद्रकांता, नानक चंद, सतपाल, मनोज कुमार, तरुण गोयल, वीरेंद्र कुमार, मनजीत सिंह, भूपेंद्र, सुरेंद्र कुमार एवं सुदेश सहित विद्यालय के स्टाफ सदस्यों की उपस्थिति सराहनीय रही। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को बाल अधिकारों एवं उनकी सुरक्षा से जुड़े कानूनों के प्रति जागरूक करना तथा एक सुरक्षित एवं बाल-अनुकूल समाज के निर्माण का संदेश देना रहा। #newstodayhry

Related Articles

Back to top button