#haryanagorvment
Trending

सवाल पूछते ही क्यों भड़के BJP नेता? किसानों ने लगाया बड़ा आरोप! ||

सवाल पूछते ही क्यों भड़के BJP नेता? किसानों ने लगाया बड़ा आरोप! ||

सिरसा :- (अक्षित कम्बोज) भारतीय किसान एकता बीकेई प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख ने गांव बचेर में किसानों से मीटिंग करते हुए बताया कि डबवाली के भाजपा नेता देव कुमार शर्मा जो वर्तमान में हरियाणा सरकार के ‘हरियाणा बीज विकास निगम’ के चेयरमैन (अध्यक्ष) के पद पर कार्यरत हैं। कल मुख्यमंत्री के कालांवाली दौरे को लेकर देव कुमार शर्मा विभिन्न गांवों में कार्यक्रम कर रहे थे। इस दौरान किसानों द्वारा बाजरे की खरीद, धान की लूट, नहरी पानी को लेकर सवाल पूछने पर वे अपना आपा खो बैठे और सवाल करने वाले किसान पर हमला करने के मूड में उसकी तरफ बढ़े। एक तरफ युवा किसान बड़े ही सहज तरीके से अपने सवाल रख रहा था, वहीं दूसरी तरफ एक वरिष्ठ भाजपा नेता सत्ता के नशे में अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए उग्र होते दिखाई दे रहे थे। हम ऐसे अहंकारी नेता के इस व्यवहार की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। धान खरीद में किसानों की हुई लूट, बकाया बाजरा खरीद, नहरी पानी, मजदूर परिवारों के मकान की बकाया राशि सहित किसानों मजदूरों के सवालों का जवाब देने की बजाय देव पर शर्मा किसानों के गले पड़ रहे थे औलख ने कहा कि किसानों मजदूरों का अपमान सहन नहीं किया जाएगा। सत्ता के नशे में चूर देवकुमार शर्मा जैसे नेताओं को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा, देव कुमार शर्मा किसानों मजदूरों के अपमान को लेकर माफी मांगें, नहीं तो लोकतांत्रिक तरीके से उसका विरोध निरंतर जारी रहेगा। इस मौके पर राम कुमार झोरड़ (पूर्व सैनिक), बीकेई प्रदेश प्रवक्ता सुभाष झोरड़, मास्टर पाली राम, सुरजीत झोरड़, जगदेव, पृथ्वी सिंह, सुरेंद्र, सुरेश कुमार, अनिल कुमार, रविंदर, प्रमोद कुमार, नेमी शर्मा मौजूद रहे। #newstodayhry

Related Articles

Back to top button