Haryana
Trending

रेवाड़ी पहुंचे कांग्रेस के पूर्व लोकसभा सांसद एवं फिल्म अभिनेता राजबब्ब II

रेवाड़ी पहुंचे कांग्रेस के पूर्व लोकसभा सांसद एवं फिल्म अभिनेता राजबब्ब II

रेवाड़ी-(भानु शर्मा):- पूर्व सांसद एवं फिल्म अभिनेता राज बब्बर ने रेवाड़ी पहुंच भाजपा पर जमकर निशाना साधा। बिहार चुनाव पर किए गए सवाल का जवाब देते हो उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा की स्थिति जीत की ओर बिल्कुल नहीं है। भाजपा सरकार की जो नीतियां है उनसे नौजवानों की जो उम्मीद थी वह बिल्कुल खत्म हो चुकी है। कर्नाटक में युवा सड़कों पर है। तो जहां इनकी सरकार है उत्तराखंड जैसे राज्यों में भी बुरा हाल है। जहां नौजवान सड़कों पर है तो वहीं दूसरी ओर वोट चोरी से पूरी तरह हताश है। पूर्व सांसद ने कांग्रेस में चल रही गुट बाजी को लेकर किए गए सवाल पर कहा कि लोकतंत्र में गुटबाजी पार्टियों को मजबूत करती है। महात्मा गांधी जी के समय भी गुट बाजी थी। परंतु तब इन्हें नरम दल और गरम दल का नाम दिया जाता था। जब से कांग्रेस बनी है तब से ही गुट बाजी है और यह गुटबाजी कांग्रेस को मजबूती प्रदान करेगी।लेकिन जब बात राष्ट्रीय नेतृत्व और उनके फैसले की बात आती है तो कहीं भी कोई गुटबाजी नजर नहीं आती। उन्होंने कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा के सवाल पर कहा कि यह प्रक्रिया बिल्कुल पड़ाव पर है और जल्दी इसकी घोषणा कर दी जाएगी।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button