PUNJAB
Trending

स्पेशल स्टाफ/एंटी व्हीकल स्टाफ डबवाली की बड़ी कार्रवाई।।

स्पेशल स्टाफ/एंटी व्हीकल स्टाफ डबवाली की बड़ी कार्रवाई।।

डबवाली-( पंकज गुदारा ):- पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर (आईपीएस) के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में डबवाली पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु चलाए गए विशेष अभियान के तहत स्पेशल स्टाफ/एंटी व्हीकल स्टाफ (AVT) की टीम ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है । प्रभारी स्पेशल स्टाफ/एवीटी स्टाफ उप निरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए गेहूं चोरी की वारदात का सफलतापूर्वक पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को काबू किया है तथा उनके कब्जे से चोरीशुदा गेहूं व वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की हैं । इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 15.06.2026 को मंडी डबवाली से दुकान के आगे तिरपाल के नीचे रखे गेहूं के कट्टे चोरी हो जाने के संबंध में थाना शहर डबवाली में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई।जो मामले की गहन जांच के दौरान स्पेशल स्टाफ/एवीटी टीम ने आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया तथा घटना स्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए । टीम की सतर्क निगरानी, सटीक रणनीति के चलते आरोपियों को तलाश कर उन्हें काबू करने में सफलता प्राप्त हुई । गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करन कुमार, मलकीत राम व योगेश कुमार के रूप में हुई है । आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा गेहूं व वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है । आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button