Haryana
Trending

चौकी बालसमंद पुलिस द्वारा अवैध देशी शराब सहित आरोपी गिरफ्तार कर अदालत में किया गया पेश।।

चौकी बालसमंद पुलिस द्वारा अवैध देशी शराब सहित आरोपी गिरफ्तार कर अदालत में किया गया पेश।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब की तस्करी एवं बिक्री पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चौंकी बालसमन्द पुलिस पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
चौकी बालसमंद पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अश्वनी कुमार पुत्र सोमदत्त निवासी बालसमंद, जिला हिसार को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से कुल 19 बोतल अवैध देशी शराब बरामद की गई, जिनमें मस्ती माल्टा, शहनाई एवं शाही जामुन ब्रांड की शराब शामिल है। आरोपी के खिलाफ थाना सदर में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है । आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा ।हिसार पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अवैध शराब की बिक्री, तस्करी अथवा अन्य किसी भी गैरकानूनी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा सके।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button