थाना अग्रोहा पुलिस ने आरोपी को प्रॉडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार कर चोरीशुदा वीवो मोबाइल फोन किया बरामद।।
थाना अग्रोहा पुलिस ने आरोपी को प्रॉडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार कर चोरीशुदा वीवो मोबाइल फोन किया बरामद।।

हिसार-(अमित कुमार):- लिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अग्रोहा पुलिस ने धारा 305, 331(4) बीएनएस में कार्रवाई करते हुए आरोपी रवि उर्फ राणा पुत्र गोविंद निवासी शिव कॉलोनी, अग्रोहा, जिला हिसार को प्रॉडक्शन वारंट पर लेकर थाना अग्रोहा के एम मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से चोरीशुद्वा मोबाईल बरामद करने में सफलता हासिल की है । इस बारे में प्रभारी थाना अग्रोहा नि.इशवर सिंह ने बताया कि दिनांक 20.04.2026 को संजय पुत्र दलीप सिंह निवासी अग्रोहा की शिकायत पर उसके घर से उसका मोबाईल चोरी होने पर मामला दर्ज किया गया था । आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया । हिसार पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अपराध संबंधी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।। #Newstodayhry @Newstodayhry




