एंटी नारकोटिक सेल की कार्रवाई, महिला तस्कर 7.15 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार।।
एंटी नारकोटिक सेल की कार्रवाई, महिला तस्कर 7.15 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार।।

हिसार-(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार जिले में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हिसार पुलिस की एंटी नारकोटिक टीम ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को 7 ग्राम 150 मिलीग्राम हेरोइन ( चिट्टा) सहित गिरफ्तार किया है।पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि एंटी नारकोटिक सेल की टीम गश्त एवं नशीले पदार्थों की रोकथाम के दौरान गांव पातन क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बबली पत्नी महावीर निवासी गांव पातन, जिला हिसार अपने मकान में अवैध रूप से हेरोइन (चिट्टा) बेचने का का काम करती है। सूचना को विश्वसनीय मानते हुए पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए छापेमारी की मौके पर महिला पुलिस कर्मचारियों की सहायता से आरोपी महिला को काबू किया गया। नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम गांव पातन निवासी बबली बताया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में महिला पुलिस कर्मचारी द्वारा महिला की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी महिला के कब्जे से 7 ग्राम 150 मिलीग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। बरामद नशीले पदार्थ को कब्जा पुलिस लेकर उक्त महिला के खिलाफ थाना आजाद नगर में एनडीपीस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर उसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी महिला कॉस्मेटिक्स की दुकान चलाती है और आरोपी महिला ने प्रारंभिक तौर पर खुलासा किया कि बरामद हेरोइन उसे सुमित निवासी अंबेडकर बस्ती, हिसार उपलब्ध कराता था। मामले में नशा तस्करी के नेटवर्क एवं अन्य आरोपियों की संलिप्तता की गहनता से जांच जारी है। उक्त आरोपी महिला को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।। #newstodayhry @Newstodayhry




