शिवरात्रि पर खाटू श्याम धाम में गूंजा हर-हर महादेव, धूमधाम से मनाया महापर्व ll
शिवरात्रि पर खाटू श्याम धाम में गूंजा हर-हर महादेव, धूमधाम से मनाया महापर्व ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-रानियां रोड स्थित खाटू श्याम धाम में मंगलवार को शिवरात्रि महापर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। श्री श्याम परिवार ट्रस्ट की ओर से आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने कतारों में लगकर जलाभिषेक किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर पुजारी रामशरण व उमेश ने सपरिवार सुमित नुहिवाला, सरोज नुहिवाला एवं दीपा गुप्ता के साथ मिलकर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में 24 घंटे का अखंड जलाभिषेक भी किया गया। हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा। शिवरात्रि महोत्सव के लिए शिवालय को कोलकाता से मंगवाए गए आकर्षक फूलों से सजाया गया। वहीं, पूरे मंदिर परिसर में रंग-बिरंगी विद्युत लड़ियों और मनमोहक रोशनी की गई, जिससे मंदिर की सुंदरता देखते ही बन रही थी। श्रद्धालुओं ने भव्य सजावट के बीच भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए। कार्यक्रम के दौरान भगवान भोलेनाथ की भव्य महाआरती की गई। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद और ठंडाई प्रसाद की व्यवस्था भी रही। रात्रि के चारों प्रहर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विशेष रुद्राभिषेक गया जाएगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने रुद्राभिषेक में भाग लेकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर के सदस्य दीपेश गोयल ने बताया कि शिवरात्रि महापर्व को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह रहा। सुबह से देर रात तक मंदिर में भक्तों की आवाजाही बनी रही। श्रद्धालुओं ने सपरिवार पहुंचकर पूजा-अर्चना की और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौक पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।@newstodayhry #newstodayhry




