3690 नशीली गोलियां व कैप्सूल बरामद, दो युवक गिरफ्तार।।
3690 नशीली गोलियां व कैप्सूल बरामद, दो युवक गिरफ्तार।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज ):- नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 3690 नशीली गोलियां व कैप्सूल सहित गिरफ्तार किया है। सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि सीआईए ऐलनाबाद की एक टीम ने रानियां क्षेत्र के गांव बणी में कार्रवाई करते हुए मंगा पुत्र मोहनलाल निवासी गांव बणी को काबू किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1770 नशीली गोलियां व कैप्सूल बरामद हुए। वहीं, दूसरी पुलिस टीम ने ऐलनाबाद थाना क्षेत्र के गांव हारनी खुर्द में कार्रवाई करते हुए राजू उर्फ राजिया पुत्र काशी राम निवासी हारनी खुर्द को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 1740 प्रेगाबालिन कैप्सूल और 450 टपेंडाडोल नशीली गोलियां बरामद की गईं। दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 3690 नशीली दवाएं बरामद हुई हैं। पुलिस ने बरामद नशीली दवाओं और आरोपियों को आगामी कार्रवाई के लिए औषधि विभाग के अधिकारी केशव वशिष्ट के हवाले किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर नशीली दवाओं की खरीद-फरोख्त के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।। #Newstodayhry @Newstodayhry




