Haryana
Trending

डबवाली शहर थाना में ASI सस्पेंड, मुंशी लाइन हाजिर ll

डबवाली शहर थाना में ASI सस्पेंड, मुंशी लाइन हाजिर ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-सिरसा के डबवाली शहर थाना में तैनात एएसआई बलविंद्र को निलंबित कर दिया गया है, जबकि थाने के मुंशी सतपाल को लाइन हाजिर किया गया है। यह कार्रवाई एसपी डबवाली जसलीन कौर के निर्देश पर की गई है।पुलिस प्रवक्ता आनंद कुमार बैनीवाल ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय स्तर पर कार्रवाई की गई है। हालांकि, पुलिस विभाग की ओर से एएसआई को सस्पेंड करने और मुंशी को लाइन हाजिर किए जाने के पीछे किसी विशेष मामले या घटना का कारण स्पष्ट नहीं किया गया है।पुलिस प्रवक्ता के अनुसार यह कार्रवाई प्रशासनिक स्तर पर की गई है। एएसआई बलविंद्र और मुंशी सतपाल दोनों डबवाली शहर थाना में ही तैनात थे और लंबे समय से वहां अपनी सेवाएं दे रहे थे। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button